फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gurntlaya rigging electric meters

घूरनतलैया के बिजली मीटरों में हेराफेरी

Tue, 24 Feb 2015 12:56 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 24 Feb 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gurntlaya rigging electric meters
बिजली चोरी रोकने के लिए कनेक्शन चेकिंग अभियान जारी रहने के बावजूद शहर के मोहल्ला घूरनतलैया के बाशिंदे बिजली केबेजा इस्तेमाल से बाज नहीं आ रहे। सोमवार को इलाके में कराई गई चेकिंग में संदिग्ध पाए गए 13 मीटर सील कर दिए गए। मीटर शंट करके बिजली चुराने केएक मामले में लिप्त उपभोक्ता से चेकिंग टीम ने मौके पर ही 28 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

 उपखंड अभियंता इंद्रराज यादव ने लाइन स्टाफ की टीम के साथ चेकिंग की तो घूरतलैया के 13 घरों और दुकानों के मीटरों में खामियां पाई गईं। सभी मीटरों की सील दोबारा लगाई गईं प्रतीत हुईं। इसे देखते हुए एसडीओ यादव ने सभी मीटर सील कराए और उन्हें तकनीकी जांच के लिए टेस्टिंग डिवीजन भिजवा दिया। इस बीच, चारखंभा पॉवर सब स्टेशन के प्रभारी जेई अनुज श्रीवास्तव ने 16 बाकीदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटवाए तो शिविर में बिल जमा करने वालों की भीड़ जुटने लगी। कैंप में 5.50 लाख रुपये राजस्व जमा हुआ और सात लोगों ने नए कनेक्शन लिए। जेई श्रीवास्तव के अनुसार शिविर में ओटीएस केतहत 21 रजिस्ट्रेशन किए गए और 14 कनेक्शनों का लोड बढ़ाया गया।
विज्ञापन

गदियाना में नए मीटरों की मांग बढ़ी
निगोही रोड पर गदियाना क्षेत्र के तमाम गरीब परिवारों ने करीब छह माह पहले बिजली के नए कनेक्शन लिए, लेकिन मीटर लगाने के नाम पर उनसे रकम मांगी जा रही है। गदियाना के रहने वाले भाजपा केनगर मंत्री छंगेलाल राठौर ने पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता आरएस प्रसाद को ज्ञज्ञपन देकर इसी आशय की शिकायत की। एसई प्रसाद ने एक्सईएन सिटी एकेशुक्ला को इस प्रकरण की जांच केनिर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed