{"_id":"6af21de37c88e96b2707784f","slug":"gurjar-cricket-academy-defeated-kvs-by-two-wickets-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-189544-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने केवीएस को दो विकेट से परास्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने केवीएस को दो विकेट से परास्त किया
विज्ञापन
शाहजहांपुर में कैंट स्थित मैदान पर शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद
शाहजहांपुर। कैंट स्थित मैदान पर खेले गए क्रिकेट मुकाबले में गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने केवीएस क्रिकेट अकादमी को दो विकेट से हराकर जीत दर्ज की। अभय सिंह गुर्जर और अभिषेक कनौजिया की शानदार बल्लेबाजी टीम की जीत में अहम रहीं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केवीएस क्रिकेट अकादमी ने छह विकेट पर 359 रन बनाए। अमित वर्मा ने शतकीय पारी खेली। मोहम्मद फैज ने 88, शाश्वत ने 41 और प्रांजल ने 43 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुर्जर क्रिकेट अकादमी की शुरुआत खराब रही।
आर्यन वर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक कनौजिया ने 50 और अनर्व कुशवाहा ने 38 रन बनाकर पारी को संभाला। अनुज यादव ने 29 और मधुर ने 19 रन बनाए। अंतिम ओवरों में अभय सिंह गुर्जर ने नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 64 रन, जबकि अमन सक्सेना ने 60 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
मयंक कुमार ने 30 और आयुष सक्सेना ने 35 रन का योगदान दिया। टीम ने 364 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। केवीएस की ओर से हिमांशु ने तीन, जबकि अमित वर्मा और ऋषभ ने दो-दो विकेट लिए।