फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Grra hygiene campaign launched by students at the pier

गर्रा घाट पर छात्र-छात्राओं ने चलाई स्वच्छता मुहिम

Sun, 27 Sep 2015 09:24 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 27 Sep 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
Grra hygiene campaign launched by students at the pier
मुमुक्षु आश्रम की पर्यावरण को समर्पित संस्था पृथ्वी के बैनर तले रविवार को सुबह छात्र-छात्राओं ने गर्रा घाट पहुंचकर साफ-सफाई की। छुट्टी के दिन सुबह करीब आठ बजे बड़ी संख्या में विद्यार्थी संस्थाध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह के नेतृत्व में गर्रा घाट पहुंचने शुरू हो गए। इस बीच पॉलीथिन से करो किनारा-निर्मल हो नदियों की धारा, पॉलीथिन हटाना है-देश को बचाना है, पॉलीथिन बड़ी दुखदाई-पर्यावरण की शामत आई, पॉलीथिन हटाओ-थैला लाओ आदि नारों से गर्रा घाट गूंजने लगा। छात्र-छात्राओं ने पहले बोरे में नदी किनारे बिखरी पड़ी पॉलीथिन समेटी फिर झाड़ू लगाकर सफाई की।
विज्ञापन

गर्रा के पुराने पुल के समीप शुरू हुई सब्जी मंडी से प्रतिदिन कूड़ा गर्रा में फेेंके जाने पर विद्यार्थियों ने रोष जताया और नगर पालिका प्रशासन से मांग की कि दुकानदारों के लिए गर्रा पुल पर कूड़ादान रखवाया जाए और बाद में उस कूड़े का समुचित निस्तारण किया जाए, ताकि गर्रा नदी को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि आज हम पाश्चात्य संस्कृति की चकाचौंध में अपनी तहजीब भूलते जा रहे हैं। इसीलिए मां तुल्य गंगा और उसकी सहायक नदियों पर अत्याचार बढ़े हैं। अब इसे रोकने की जरूरत है।
विज्ञापन

सफाई अभियान में सचिव डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राजकमल रस्तोगी, डॉ. सुमित कुमार, शशांक गुप्ता, सुगम गुप्ता, मंजीत कुमार, पूजा पाठक, स्वाती वर्मा, छाया शर्मा, पूनम पाठक, दिव्या पाठक, ईशु रस्तोगी, आदित्य अवस्थी, विदित सिंह, सचिन कुमार, पुष्पेंद्र, संजेश कुमार, सुधाकर गुप्ता, चंद्रभान त्रिपाठी, डॉ. हरीश चंद्र शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed