फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Govindganj substation's electricity was cut off for three hours

Shahjahanpur News: तीन घंटे तक गुल रही गोविंदगंज उपकेंद्र की बिजली

Wed, 18 Dec 2024 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 18 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Govindganj substation's electricity was cut off for three hours
शाहजहांपुर। गोविंदगंज को आने वाली 33 केवी लाइन पर मंगलवार को इंसुलेटर पंक्चर होने के साथ ही जंपर जल गया। इसके चलते उपकेंद्र के 78 सौ उपभोक्ताओं को तीन घंटे तक बिजली के लिए तरसना पड़ा।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे पुवायां रोड पर मछली बाजार के पास इंसुलेटर बर्स्ट हो गया। इसके चलते बिजली गुल हो गई। लाल इमली चौराहा, बाडूजई प्रथम व द्वितीय, अंजान चौकी, गन्ना दफ्तर, लाला तेली बजरिया समेत दर्जनों मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई। अवर अभियंता के नेतृत्व में टीम ने सप्लाई को बहाल कराने का प्रयास किया। इंसुलेटर सही करने के बाद साढ़े छह बजे बिजली मिल सकी। 15 मिनट के बाद फिर से आपूर्ति ठप हो गई। इस बीच उपकेंद्र के पास जंपर जलने से बिजली गुल हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति को बहाल किया जा सका।
विज्ञापन

--------
28 बकायेदारों के कनेक्शन काटे
सिंधौली के ग्राम मुड़िया पमार में एकमुश्त समाधान योजना के तहत कैंप का आयोजन किया। इसमें 27 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। शिविर में एक लाख चालीस हजार की राजस्व वसूली की गई। 28 बकायेदार के संयोजन कटे गए। कैंप में अवर अभियंता जयंत कुमार ने लोगों से बकाया होने पर पंजीकरण कराने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed