फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Governor Arif Mohammad Khan said that our India is carrier of truth and non violence first mosque built in India after Medina

राज्यपाल आरिफ खान बोले: मदीने के बाद भारत में बनी पहली मस्जिद, जिसे हिंदू राजा ने बनवाई, सत्य-अहिंसा का वाहक है हमारा देश

Sat, 07 May 2022 07:41 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 07 May 2022 07:41 PM IST
सार

करीब पौन घंटे के अपने अभिभाषण में राज्यपाल बच्चों में अध्यात्म की भावना जागृत करते दिखे। उन्होंने कहा कि मदीने के बाद भारत ही एक ऐसा देश है जहां पहली मस्जिद बनी और वह भी हिंदू राजा द्वारा बनवाई गई। 

विज्ञापन
Governor Arif Mohammad Khan said that our India is carrier of truth and non violence first mosque built in India after Medina
Arif Mohammad Khan - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शनिवार को कलान में बदायूं मार्ग पर स्थित रोजी पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भारत विभिन्न समुदायों का समूह है। यहां सभी धर्मों का सम्मान और भागीदारी है। उन्होंने कहा कि हमारा देश सदैव से सत्य और अहिंसा का वाहक रहा है। यह बात सभी को याद रखनी चाहिए।

विज्ञापन


बरेली के त्रिशूल एयरबेस पर उतरने के बाद राज्यपाल कार द्वारा सड़क मार्ग से दोपहर करीब एक बजे यहां पहुंचे थे। स्कूल परिसर में पुलिस के जवानों द्वारा सलामी दी गई। बच्चों को संबोधित करते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि जाति, धर्म और क्षेत्रवाद के नाम पर आपसी विद्वेष और एक-दूसरे को नीचा दिखाना हमारी विरासत नहीं रही है। 
विज्ञापन

 

विद्वेष, घृणा और ईर्ष्या से आप जीत कर भी नहीं जीत पाते
उन्होंने गीता, उपनिषद और वेदों के कई उदाहरण देते हुए बताया कि विद्वेष, घृणा और ईर्ष्या से आप जीत कर भी नहीं जीत पाते। जैसे महाभारत में जीत के बाद भी आंसू बहे थे। उन्होंने कहा कि विजय वह होती है जहां आप प्रतिद्वंदी को हराते है और जय वह होती है जहां कोई हारता नहीं, सभी जीतते हैं। करीब पौन घंटे के अपने अभिभाषण में राज्यपाल बच्चों में अध्यात्म की भावना जागृत करते दिखे।

 

भारत एक ऐसा देश है जहां किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं
उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां इस्लाम, यहूदी और क्रिश्चियन के साथ किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं है। मदीने के बाद भारत ही एक ऐसा देश है जहां पहली मस्जिद बनी और वह भी हिंदू राजा द्वारा बनवाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed