फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Government will have to make efforts to save youth from tobacco

युवाओं को तंबाकू से बचाने को सरकार को करने होंगे प्रयास

Sat, 05 Feb 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Government will have to make efforts to save youth from tobacco
बरतारा स्थित परिवार परामर्श केंद्र में विश्व कैंसर दिवस पर गोष्ठी में बोलते रमेश भैया - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बरतारा स्थित परिवार परामर्श केंद्र में विश्व कैंसर उन्मूलन दिवस पर आयोजित गोष्ठी में कैंसर की बीमारी से बचाव के लिए तंबाकू के सेवन से दूरी बनाने पर जोर दिया गया। गोष्ठी में महिलाओं, युवाओं और बच्चों द्वारा तंबाकू का सेवन करने पर चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन

लखनऊ महानगर को तंबाकू मुक्त की दिशा में अग्रसर करने वाली विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भइया ने कहा कि कैंसर की बीमारी समाज के लिए बेहद घातक है। समाज में कैंसर की जनक तंबाकू की चपेट में सर्वाधिक युवा आ रहे हैं, जो भारत का भविष्य है। युवा को इस बीमारी से बचाने के लिए सरकार और संस्थाओं को प्रयास तेज करना चाहिए। रमेश भइया ने समाज से तंबाकू की उपलब्धता को कम करने की अपील की।
विज्ञापन

कहा कि विनोबा सेवा आश्रम ने लखनऊ महानगर में तंबाकू बिक्री लाइसेंस नीति बनवाकर भारत में पहली बार ऐसी व्यवस्था कराई, जो उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने सभी नगर निगमों में भी लागू करने के आदेश पारित किए हैं। विनोबा विद्यापीठ के उप प्रधानाचार्य डॉ. ओम पाल सिंह ने कहा कि तंबाकू घरों में भी प्रवेश कर गई है। महिलाएं और बच्चे भी तंबाकू का सेवन करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांझा प्रयास की जिला समन्वयक कमला सिंह ने महिलाओं के अंदर बढ़ते हुए तंबाकू प्रयोग प्रतिशत पर चिंता व्यक्त की। चाइल्ड लाइन टीम के सदस्य अनिल सिंह ने कहा कि नाबालिग बच्चों को तंबाकू से बचाने के लिए चाइल्ड लाइन मुहिम शुरू करेगा। आश्रम की प्रमुख विमला बहन, शिवदेवी, सोनी, अमर सिंह, आदित्य कुमार, डॉ. संजीव सक्सेना, राजकिशोर वर्मा, कॉलेज प्राचार्य श्याम पाल सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, अशोक सिंह, भावना श्रीवास्तव, अदिति रायजादा आदि मौजूद रहे। आभार महिला परामर्शदाता अल्पना रायजादा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed