फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Government procurement of wheat will start at 80 purchasing centers

80 क्रय केंद्रों पर गेहूं की सरकारी खरीद की होगी शुरुआत

Sun, 27 Feb 2022 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Government procurement of wheat will start at 80 purchasing centers
शाहजहांपुर। रबी विपणन वर्ष 2022 के तहत जिले में एक अप्रैल से 80 क्रय केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद शुरू होगी। खरीद के लिए कुल सात एजेंसियां अधिकृत की गई हैं। इनमेें पहली बार नैफेड को भी शामिल किया है। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर गेहूं खरीद की तैयारियां जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों से पिछले विपणन वर्ष 2021-22 में हुई गेहूं खरीद की जानकारी ली। उन्होंने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से बिंदुवार गेहूं खरीद से जुड़ी व्यवस्थाओं और उसके भंडारण की पूरी प्रक्रिया समझी। डीएम ने बताया कि इस वर्ष जनपद में पीसीएफ की तरफ से 54 सेंटर खोले जाएंगे। शेष 26 क्रय केंद्र यूपीएसएस, पीसीयू, एफसीआई आदिए एजेंसियों के होंगे। अधिकारियों ने बताया कि गेहूं आवक बढ़ने पर जरूरत के अनुसार क्रय केंद्र बढ़ाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि सरकार ने इस वर्ष 2015 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य घोषित किया है। उन्होंने गेहूं के भंडारण के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों की सुविधा के लिए क्रय केंद्रों पर छायादार स्थान, पानी आदि व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए। उन्होंने रोजा मंडी समेत जलालाबाद, पुवायां, बंडा, तिलहर मंडियों में भी खरीद केंद्र खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed