फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Govardhan Puja is performed with the wish of happiness and prosperity.

Shahjahanpur News: सुख-समृद्धि की कामना के साथ की गोवर्धन पूजा

Wed, 22 Oct 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja is performed with the wish of happiness and prosperity.
शाहजहांपुर में कृष्णानगर मंदिर में गोवर्धन पूजन करते श्रद्धालु। संवाद
शाहजहांपुर। दीपावली के बाद बुधवार को गोवर्धन पूजा परंपरागत तरीके से की गई। महिलाओं ने घर के आंगन में गोबर से श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की आकृति बनाकर सुख-समृद्धि की कामना के साथ पूजन किया। शहर के कृष्णानगर मंदिर में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजन किया। इस बीच भजनों की रसधारा भी बहाई गई।
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त 21 अक्तूबर से शाम 4:26 बजे से प्रतिपदा तिथि में प्रारंभ हुआ। 22 अक्तूबर तक 6:18 बजे तक मुहूर्त रहा। महिलाओं ने घरों में विधि-विधान से पूजन किया। कृष्णानगर मंदिर में गोबर से श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की आकृति बनाई गई। इसके बाद पूजा-अर्चना की गई। भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया।
विज्ञापन

श्री रुद्र बाला जी धाम के पुजारी पंडित कान्हा कृष्ण शुक्ला ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को हर वर्ष गोवर्धन पूजन किया जाता है। इस दिन घर में शुभ मुहूर्त में आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत का स्वरूप बनाया जाता है। भगवान गोवर्धन को अन्नकूट का प्रसाद अर्पित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईदगाह मार्ग पर डॉ. एसपी काैशल के आवास पर गोवर्धन पूजा की गई। भगवान श्रीकृष्ण का चित्र बनाकर रंगोली सजाई गई और दीपों से सजाया गया। इस मौके पर डॉ. विनीत कौशल, शशि प्रभा, रुथ कौशल, डॉ. महिमा कौशल, रतना आदि मौजूद रहीं।

तिलहर। सुबह से ही मंदिरों और घरों में धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं ने स्नान-ध्यान के बाद गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत का प्रतीक बनाकर पूजा-अर्चना की। पूजा स्थलों को दीपों, फूलों और रंगोली से सजाया गया। महिलाओं और युवतियों ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

शाहजहांपुर में कृष्णानगर मंदिर में गोवर्धन पूजन करते श्रद्धालु। संवाद

शाहजहांपुर में कृष्णानगर मंदिर में गोवर्धन पूजन करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed