फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   goons demanded extortion money from lady doctor threatened to kill her children in shahjahanpur

Shahjahanpur: 'पांच लाख रुपये नहीं दिए तो बच्चों का अपहरण कर...', बाइक सवारों ने महिला डॉक्टर से मांगी रंगदारी

Mon, 17 Mar 2025 12:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Mar 2025 12:52 PM IST
सार

बाइक से आए दो युवकों ने पत्थर से महिला डॉक्टर की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि जब डॉक्टर घर से बाहर निकलकर आईं तो युवकों ने उनसे पांच लाख रुपये मांगे।

विज्ञापन
goons demanded extortion money from lady doctor threatened to kill her children in shahjahanpur
लाल घेरे में दोनों आरोपी - फोटो : सीसीटीवी फुटेज

विस्तार

शाहजहांपुर के मोहल्ला इंदेपुर में डी-6 राधेकुंज कॉलोनी निवासी कुमार नीतिश की पत्नी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपिका अग्रवाल से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। उनका आरोप है कि बाइक से आए दो युवकों ने उनकी कार क्षतिग्रस्त कर दी। फायर भी किया।  

विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि शनिवार की शाम साढ़े सात बजे उनके मकान के बाहर बाइक से दो युवक आए। युवकों ने उनकी कार पर पत्थर मारते हुए शीशे तोड़ दिए। शोर सुनकर बाहर आईं डॉ. दीपिका ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने उनसे पांच लाख रुपये मांगे। धमकी दी कि रुपये नहीं मिलने पर बच्चों का अपहरण कर हत्या कर देंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: सांप को पकड़कर गले में डाला, फोटो भी खिंचवाए... डसने से युवक की मौत; वीडियो देख रह जाएंगे दंग
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर तमंचा निकालकर फायर कर दिया। डॉक्टर ने भागकर जान बचाई। पीड़िता ने चौक कोतवाली थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका परिवार काफी दहशत में है। पत्थर फेंकते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। चौक कोतवाली प्रभारी राजीव तोमर ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर मिली है। जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

अंजान नंबरों से धमकाया जा रहा, पुलिस संज्ञान नहीं ले रही 
डॉ. दीपिका अग्रवाल का अजीजगंज में अस्पताल है। कुछ समय पहले अस्पताल में काम करने वाले दो कर्मियों पर दवा चोरी करने और धमकाने का आरोप उन्होंने लगाया था। डॉ. दीपिका ने बताया कि दोनों कर्मियों को निकालने के बाद से उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है। उन्हें खुलेआम धमकी दी गई। इंटरनेट व व्हाट्सएप कॉल कर शहर छाेड़कर चले जाने के लिए कहा गया। 

आरोपी नंबर बदल-बदलकर कॉल कर रहे हैं। इन नंबरों ट्रू कॉलर भी ट्रेस नहीं कर पा रहा है। मामले को लेकर थाने पर तहरीर दी गई। वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा चुकी हैं। दीपिका ने बताया कि शनिवार को वारदात को अंजाम देने वालों को वह नहीं जानती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed