{"_id":"6ab6b165ef046431690d3992","slug":"goods-train-engine-fails-while-moving-onto-the-loop-line-up-line-disrupted-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-185737-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लूप लाइन पर जाते समय मालगाड़ी का इंजन फेल...अप लाइन रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लूप लाइन पर जाते समय मालगाड़ी का इंजन फेल...अप लाइन रही बाधित
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। बरेली और शाहजहांपुर के बीच मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन के पास अप लाइन से लूप लाइन पर जाते समय मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। इसके चलते करीब डेढ़ घंटे तक अप लाइन पर यातायात बाधित रहा। जिस वजह से कई ट्रेनें फंस गईं। वंदे भारत ट्रेन भी बरेली से रोककर चलाई गई।
सुबह 7:15 बजे बरेली की तरफ से आई मालगाड़ी मीरानपुर कटरा में लूप लाइन की ओर जा रही थी। तभी उसका इंजन फेल हो गया। चालक के काफी प्रयास करने के बाद भी इंजन के काम नहीं करने पर कंट्रोल को जानकारी दी गई। इसके बाद अप लाइन की ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोक दिया गया। इसके बाद दूसरे इंजन का इंतजाम कर मालगाड़ी में जोड़कर रेलवे ट्रैक को 8:55 बजे बहाल किया गया।
इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा सका। रेलवे ट्रैक बाधित होने के कारण गोमतीनगर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को बरेली में कुछ देर रोककर चलाया गया। इसी तरह सवारी और मालगाड़ी रोकना पड़ी। इसके चलते यात्रियों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि कटरा में मालगाड़ी का इंजन फेल होने के कारण अपलाइन के रेल संचालन कुछ देर तक बाधित रहा था।