फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gomti club won the final match

गोमती क्लब ने जीता बॉलीबाल का फाइनल मैच

Tue, 05 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 05 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Gomti club won the final match
गोमती क्लब ने जीता बॉलीबाल का फाइनल मैच
भोपतपुर गांव में चल रहे दो दिवसीय संत सुखदेव सिंह बॉलीबाल टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को पूरनपुर के गोमती क्लब की टीम ने कजरी की टीम को हराकर कप पर कब्जा कर लिया। रविवार को गोमती क्लब पूरनपुर और केएमसी क्लब के बीच हुए पांच सेटो सेमीफाइनल मुकाबले में गोमती की टीम ने केएमसी को दो-एक से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में कजरी की बी टीम ने कजरी ए को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में गोमती की टीम ने कजरी बी को 3-2 से हराकर कप पर कब्जा कर लिया। इस अवसर पर पूर्व ज्येष्ठ उप ब्लाक प्रमुख पालसिंह ने कहा कि खेल जीवन का एक अंग है, और स्वस्थ रहने के लिए खेलना बहुत जरूरी है। उन्होंने विजेता टीम को 31 सौ रुपये नगद और उप विजेता टीम को 21 सौ रुपए नगद और खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान सतनाम सिंह, अमृतपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, हीरा सिंह, सुभाष सिंह, योवन सिंह, जसपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed