फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gola depot bus catches fire due to sparking

गोला डिपो की बस बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे यात्री

Thu, 03 Aug 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Thu, 03 Aug 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Gola depot bus catches fire due to sparking
bus

नेशनल हाईवे पर बुधवार रात भेदपुर गांव के पास गोला डिपो की रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि आग से यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। अफरातफरी में बस से उतरकर भागने के दौरान कुछ यात्री मामूली रूप से चोटिल भी हो गए लेकिन बस पूरी तरह से जल गई। अगिभनशमन दल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना के बाद शाहजहांपुर डिपो से बस में यात्रियों को सवार कर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। बस कंडक्टर ने थाने में मामले की लिखित सूचना दर्ज कराई है। आशंका जताई जा रही है कि इंजन में स्पाकिंग से आग लगी। लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी ड्राइवर शालिगराम व अली नगर निवासी कंडक्टर उपेंद्र कुमार गोला डिपो की बस संख्या यूपी 30टी 7211 से बुधवार रात दिल्ली से यात्रियों को लेकर बहराइच नेपाल बॉर्डर के पास विवियापुर जा रहे थे। बस में 50 यात्री सवार थे। रात अधिक हो गई थी, इसलिए ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। रात लगभग 1:45 बजे जब बस नेशनल हाईवे पर गांव भेदपुर के पास पहुंची, तभी बस के अंदर बोनट के पास इंजन से स्पार्किंग के साथ धुुआं निकलने लगा। कुछ ही देर बाद आग की लपटें भी निकलने लगी। यह देखकर ड्राइवर ने बस रोक दी। जाग रहे यात्रियों ने बस में आग लगने का शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। जिसे जहां से जगह मिली वह वहीं से कूदकर भागने लगा। ड्राइवर और कंडक्टर भी बस से कूद गए। कुछ ही मिनट में बस खाली हो गई लेकिन इसी के साथ ही आग ने तेजी पकड़ ली और लपटे और तेज उठने लगीं। कुछ यात्रियों का बस के अंदर सामान रह गया था, वह भी आग की भेंट चढ़ गया। ड्राइवर ने मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को देने के साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। शाहजहांपुर से दमकल की दो गाड़ियां जब तक पहुंची बस पूरी तरह जल चुकी थी, केवल टायर बचे थे, जिन्हें आग पर काबू पाकर बचा लिया गया। रात में ही मौके पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए, पीछे से शाहजहांपुर से एआरएम आरके वर्मा भी पहुंचे। शाहजहांपुर डिपो से बस मौके पर भेजी गई फिर उसी में यात्रियों को सवार कर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। जली बस को क्रेन के जरिए हरदोई डिपो पहुंचा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed