{"_id":"66cfb84f2fdc9fdd560c4c25","slug":"girls-showed-their-strength-in-kabaddi-competition-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-125938-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कबड्डी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कबड्डी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दम
Thu, 29 Aug 2024 05:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। क्रिश्चियन गर्ल्स हाईस्कूल में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय में बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें तीन विद्यालयाें की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बुधवार को प्रतियोगिता में आर्य कन्या पाठशाला, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुवायां और मेजबान विद्यालय की टीम ने प्रतिभाग किया। सभी के आपस में मैच कराकर मंडल के लिए प्रतिभागियों का चयन किया। अंडर-19 में आर्य कन्या पाठशाला से वंदना, खुशी, सिया, प्राजंलि, शिवानी, क्रिश्चियन गर्ल्स स्कूल से सदफ औ प्राची, जीजीआईसी पुवायां से प्रीति, शिवानी, धानी, रौनक, महनाज का चयन किया। अंडर-14 में आर्य कन्या पाठशाला से शीतल, श्रुति, प्रतिज्ञा, पूजा, चाहत, अंकिता, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुवायां से गौरी राजपूत, निकहत, सिमरन का चयन हुआ। प्रधानाचार्या कल्पना सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। क्रीड़ा सचिव कैप्टन रामकुमार, सचिन प्रेमी का सहयोग रहा।