फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girls should include cricket in life along with studies

क्रिकेट में असीम संभावनाएं, खुद को फिट रखते हुए खूब करें अभ्यास

Mon, 11 Jul 2022 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Girls should include cricket in life along with studies
शाहजहांपुर के सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में प्रस्तुत छ - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से छात्राओं को खेल के जरिये आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान करीब 70 छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल प्रकाश सक्सेना ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कहा कि पढ़ाई के साथ क्रिकेट को भी जिंदगी में जरूर शामिल करें। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है, साथ ही इसके जरिये कॅरियर बनाने का रास्ता भी निकलता है।
विज्ञापन

सक्सेना ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत के संघर्ष की कहानी सुनाते हुए छात्राओं से शारीरिक रूप से फिट रहने पर जोर दिया। क्रिकेट की बेसिक चीजों को सीखें, जिससे ट्रायल में लाभ मिल सके। प्रधानाचार्य डॉ. राखी मिश्रा ने बताया कि ट्रायल में उनके कॉलेज की एक छात्रा का चयन हुआ है। छात्राओं को खेलकूद में भी कॅरियर बनाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अर्चना सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दिए टिप्स
-खेल के लिए अपने कॉलेज के क्रीड़ा विभाग में संपर्क करें।
-क्रिकेट खेलने के लिए खूब अभ्यास करें, साथ ही फिटनेस पर ध्यान दें।
-मेहनत के साथ अपने खान-पान पर भी विशेष तौर पर फोकस रखें।
-जिलास्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन करें।
-खेल के कोटे से विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी का विकल्प रहता है।
पसंदीदा खेल है क्रिकेट
-क्रिकेट मेरा काफी ज्यादा पसंदीदा खेल है। इसके जरिये अपना कॅरियर बनाना चाहती हूं। पहले तो खेलने का मौका नहीं मिला। अब कॉलेज में टीम बनने की संभावना है। -जान्हवी गुप्ता
अनुशासन बेहद जरूरी
-खेल में सबसे ज्यादा अनुशासन होता है। उस अनुशासन को अपनी जिंदगी में भी अपनाना चाहिए। सभी छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहने का फायदा मिलता है। -वैष्णवी गुप्ता
क्रिकेट में मेहनत जरूरी
क्रिकेट काफी मेहनत वाला खेल है। क्रिकेटरों की जिंदगी पर नजर डालें तो उनकी मेहनत सामने आएगी। बिना मेहनत के कोई भी कार्य आसान नहीं होता है। -वृंदा शर्मा

कॅरियर बनाने पर निगाह
-खेल चाहें कोई भी हो, उसे पूरी मेहनत के साथ खेलना चाहिए। उसके बाद ही कॅरियर बनने की संभावना रहती है। क्रिकेट खेलने का बहुत शौक है। - कोमल पांडेय
पहली बार बनी टीम
-अभी तक अपने जिले में महिला खिलाड़ियों की कोई टीम नहीं थी। पहली बार टीम बनी है, यह काफी खुशी की बात है। क्रिकेट में जरूर हिस्सा लेंगे। -शिखा शुक्ला
खेल में बनाना है कॅरियर
-कॉलेज स्तर पर टीम बनने पर अवश्य प्रतिभाग रेंगे। यह खेल काफी अच्छा है। इसमें कॅरियर बन जाए तो बेहतर रहेगा। उसके लिए काफी ज्यादा मेहनत करेंगे। -रितिका यादव
पहली बार खेलेंगे आउटडोर गेम
-अभी तक इंडोर गेम खेला है। पहली बार आउटडोर गेम खेलने का मन बनाया है। क्रिकेट पसंदीदा खेल है। इसलिए उस पर फोकस बनाना बेहद जरूरी है। -श्रेष्ठा
खूब मेहनत करेंगे
-भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कई खिलाड़ी हमें बहुत पसंद हैं। उन्हीं की तरह हमें भी बनना है। उसके लिए खूब मेहनत करेंगे, जिससे तरक्की कर सकें। -अंशिका

शाहजहांपुर के सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित करत

शाहजहांपुर के सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित करत- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed