फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girls have become aware of self-defense...learning self-defense techniques

Shahjahanpur News: आत्मरक्षा के प्रति सजग हुई लड़कियां...सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर

Sun, 05 Apr 2026 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Girls have become aware of self-defense...learning self-defense techniques
खुशबू
शाहजहांपुर। अपनी रक्षा स्वयं करने के उद्देश्य से आत्मरक्षा के प्रति लड़कियां सजग हो गई हैं। वह आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैं। यूपी बोर्ड व सीबीएसई की परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रशिक्षण शिविरों में लड़कियों की संख्या में इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

इन दिनों प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जहां पर लड़कियों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव डॉ.पुनीत मनीषी बताते हैं कि शिविर की कक्षाओं में बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सीखने का अवसर मिल रहा है। इससे उनका आत्मविश्वास निरंतर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उनके पास वर्तमान में 25 लड़कियां नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। आर्थिक रूप से कमजोर छात्राएं भी निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
--
ताइक्वांडो सीखने से उनमें आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। अब वह किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए खुद को सक्षम महसूस करती हैं। पहले डर लगता था, अब अपने अंदर आत्मरक्षा की क्षमता महसूस होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वैष्णवी
--
ताइक्वांडो प्रशिक्षण से शारीरिक मजबूती के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता भी मिली है। प्रशिक्षण से अनुशासन, एकाग्रता और आत्मविश्वास का विकास होता है, जो पढ़ाई और जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी बहुत सहायक है।

-पीहू
--
काफी समय से ताइक्वांडो प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके हैं। वर्तमान समय में हर लड़की के लिए मार्शल आर्ट सीखना अत्यंत आवश्यक है। जिससे वे आत्मनिर्भर और सुरक्षित बन सकें।

-अलकमा
--
पिछले चार वर्षों से प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए सेंट पॉल्स इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण देने का अवसर भी मिला, इससे रोजगार के क्षेत्र में लाभ प्राप्त हुआ है। आत्मरक्षा के साथ ही ताइक्वांडो रोजगार का जरिया भी है।
-खुशबू

खुशबू

खुशबू

खुशबू

खुशबू

खुशबू

खुशबू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed