{"_id":"641b5b9ff82816309408a9b4","slug":"girls-born-in-eight-families-on-the-first-day-of-navratri-shahjahanpur-news-c-4-1-103593-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नवरात्र के पहले दिन आठ परिवारों में जन्मीं कन्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नवरात्र के पहले दिन आठ परिवारों में जन्मीं कन्याएं
Thu, 23 Mar 2023 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर के महिला अस्पताल में अपनी बेटी के साथ प्रगति। संवाद
शाहजहांपुर। नवरात्र के पहले दिन राजकीय मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे में 15 बच्चों ने जन्म लिया है। इनमें आठ कन्याएं हैं। नवरात्र के पहले दिन राजीव कुमार और प्रगति पाल के घर में बेटी की किलकारी गूंजी तो उन्होंने उसका नाम दुर्गा रख दिया।
बुधवार से नवरात्र शुरू हो गए। मंदिरों में देवी के भजन और पूजन चल रहा है। वहीं दूसरी ओर शहर के गदियाना पंचपीर निवासी राजीव कुमार की पत्नी प्रगति पाल ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में बेटी को जन्म दिया। देवी के नौ स्वरूपों की उपासना के दौरान बेटी का जन्म होने से दंपती की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने अपनी बेटी का नाम दुर्गा रखा है। राजीव ने बताया कि वह बेटी के जन्म से बहुत खुश हैं। नवरात्र में मातारानी का आगमन बच्ची के रूप में हुआ है इसीलिए दुर्गा नाम रखा है। महिला अस्पताल में 24 घंटे में 15 बच्चों ने जन्म लिया, जिसमें आठ लड़कियां और सात बच्चे और आठ बच्चियां शामिल हैं।