फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Girlfriend killed her lover and burnt his body in Shahjahanpur

प्यार में खौफनाक मौत: प्रेमी की हत्या कर जलाया, आठ दिन बाद मिली अधजली लाश; प्रेमिका पर आरोप

Fri, 22 Dec 2023 07:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Dec 2023 07:02 PM IST
सार

Shahjahanpur News: प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार सुबह अधजली हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। वह आठ दिन से लापता था। उसके पिता ने एक महिला और उसके साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Girlfriend killed her lover and burnt his body in Shahjahanpur
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस, युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मिर्जापुर क्षेत्र में आठ दिन पहले घर से निकले गांव दोषपुर नागर निवासी युवक राजेश उर्फ राजा (34) की हत्या कर दी गई। शव के चेहरे, हाथ और पैर को डीजल डालकर जलाया गया। शुक्रवार की सुबह उसका शव मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर पहाड़पुर के पास खंती में पड़ा मिला। पिता ने फर्रुखाबाद की महिला व उसकी तीन साथियों पर हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


खेती करने वाले राजवीर के पुत्र राजेश उर्फ राजा का फर्रुखाबाद की एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों के आपत्ति करने के बावजूद वह अधिकतर महिला के पास रहता था। आठ दिन पहले राजेश अपने घर आया था। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे शौच करने निकले ग्रामीणों को उसका शव पहाड़पुर के निकट खंती में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने राजेश के बड़े भाई आदेश को जानकारी दी। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गईं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हवा में लटकी कार: निर्माणाधीन पुलिया पर हुआ ऐसा हादसा, अटक गईं तीन लोगों की सांसें, मां-बेटे के हाथ-पैर टूटे
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चार साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग 
एसपी देहात मनोज अवस्थी और सीओ अजय राय ने फॉरेंसिक की टीम के साथ निरीक्षण किया। पिता राजवीर सिंह ने बताया कि राजेश उर्फ राजा करीब चार साल से पड़ोसी जिले फर्रुखाबाद की महिला के पास रहता था। महिला के संपर्क में अन्य लोग भी थे। इसी के चलते राजेश का आए दिन उनसे विवाद होता था। 

पिता राजवीर का आरोप है कि महिला ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर बेटे की हत्या की है। शव जलाकर उसकी पहचान मिटाने का प्रयास किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed