{"_id":"6a9b07feb710cd137208f902","slug":"girl-bitten-by-snake-family-saves-her-life-by-rushing-her-to-the-chc-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-183678-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बालिका को सांप ने डसा, परिजनों ने सीएचसी लाकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बालिका को सांप ने डसा, परिजनों ने सीएचसी लाकर बचाई जान
विज्ञापन
खुटार सीएचसी पर भर्ती गांव छेदीपुर की वर्षा। संवाद
खुटार। शाहजहांपुर के सीमावर्ती लखीमपुर के थाना मैलानी के गांव छेदीपुर निवासी जसपाल की 10 वर्षीय पुत्री वर्षा को सांप ने डस लिया। परिजन झाड़-फूंक के फेर में न पड़कर उसे तत्काल खुटार सीएचसी लेकर आए। उपचार के बाद वर्षा की हालत ठीक होने पर उसे घर भेज दिया गया।
जसपाल ने बताया कि गांव के पड़ोस में ही उनका खेत है। शुक्रवार दोपहर पुत्री वर्षा गांव के धर्मपाल की पुत्री नैंसी के साथ खेत में बकरी चराने गई थी। इस दौरान खेत में सांप के ऊपर पैर पड़ने पर उसने वर्षा के बाएं पैर में दंश मार दिया। वर्षा दौड़ती हुई घर पहुंचीं और परिजनों को सांप के डसने की जानकारी दी।
लोगों ने वर्षा के पिता जसपाल और मां रेशमा देवी को झाड़-फूंक कराने की सलाह दी, लेकिन दंपती ने किसी की बात न मानते हुए पुत्री को सीएचसी लाकर भर्ती कराया। इलाज के बाद वर्षा की हालत में सुधार होने पर शाम को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि समय रहते इलाज के कारण वर्षा की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि सांप के डसने पर रोगी को तत्काल अस्पताल ले जाना चाहिए। झाड़-फूंक के चक्कर में पीड़ित की मौत भी हो सकती है।