फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ghaziabad student dies after falling from Kumbh Express

Shahjahanpur News: कुंभ एक्सप्रेस से गिरकर गाजियाबाद के छात्र की मौत

Tue, 11 Jul 2023 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad student dies after falling from Kumbh Express
रोजा में हादसे के बाद रोती युग की बुआ आभारानी।
शाहजहांपुर। गाजियाबाद के मेरठ रोड भुपना मोड़ सुभाषनगर निवासी शरद गिरि के पुत्र युग गिरि (18) की अटसलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह बुआ व फुफेरे भाई के साथ बिजनौर जाने के लिए निकला था। पायदान पर खड़े हाेने के दौरान गिरने से उसकी जान चली गई। ट्रेन की चेन पुलिंग कर गाड़ी को रोका गया।
विज्ञापन

युग गिरि अपनी बुआ आभा रानी व फुफेरे भाई नमन के साथ दादी के पास बिजनौर के पुरौनी जाने के लिए निकला था। उसका 15 जुलाई को धामपुर के एक कॉलेज में इंप्रूवमेंट की परीक्षा थी। तीनों गाजियाबाद से गलत ट्रेन में बैठने के चलते कानपुर पहुंच गए। उसके बाद उन्होंने लखनऊ तक का सफर पूरा किया। वहां से युग अपनी बुआ व भाई के साथ मुरादाबाद तक जाने के लिए कुंभ एक्सप्रेस में सवार हो गया। उसके आगे का रास्ता बस से तय करना था।
विज्ञापन

सोमवार को रोजा-शाहजहांपुर के बीच अटसलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास युग ट्रेन से गिरकर गया। उसकी मौत हो गई। उसे गिरते हुए छोटे भाई नमन ने देख लिया था। उसने आभा रानी को पूरी जानकारी दी। उन्होंने शोर मचाने के बाद चेन खींचकर गाड़ी को रोक दिया। गार्ड की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादी के पास रहकर पढ़ता था युग
युग के पिता शरद गिरि ऑटो चलाते हैं। युग ने बिजनौर जिले में अपनी दादी के पास रहकर बाहरवीं की परीक्षा दी थी। एक विषय में फेल होने के चलते इंप्रूवमेंट का फार्म डाला था। उसकी एक बहन व भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed