{"_id":"b90ec6cbc15bb163f272e8563c8ed6c4","slug":"gf-college-students-burnt-efigy-of-kanhaiya-and-rahul-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएफ कॉलेज छात्रों ने फूंका कन्हैया-राहुल का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएफ कॉलेज छात्रों ने फूंका कन्हैया-राहुल का पुतला
अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
छात्रनेता राजकमल वाजपेयी के नेतृत्व में रूपेश वर्मा, अभिषेक पांडेय, प्रसूद त्रिवेदी, अभिनव तिवारी आदि ने जेएनयू में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दोषी छात्रों और उनका समर्थन करने वाले राजनैतिक दलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। छात्र जीएफ कॉलेज के बाहर एकत्र हुए और उन्होंने राष्ट्रविरोधी आवाज उठाने वाले छात्र नेता कन्हैया तथा उसका समर्थन करने वाले कांगे्रस नेता राहुल गांधी के पुतलों को आग के हवाले कर दिया। राज कमल वाजपेयी ने कहा कि कहा कि राष्ट्रविरोधी ताकतों को देश में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को टाउनहाल मैदान से कलक्ट्रेट तक तिरंगा मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन और पुतला फूंकने वालों में राधे मिश्रा, राज कुमार, धीरज अवस्थी, राहुल, अयाज अली, फैसल खां, विकास त्रिपाठी, अंकित यादव, सोमेश, विभू शुक्ला, अक्षय मिश्रा, अंकित अग्रवाल, शिवम, सुशांत, अनिमेश, गौरव, हैप्पी सिंह राज कमल वर्मा, सामर्थ्य, सिद्धार्थ शुक्ला, अनुज सक्सेना, मुकीम, ऋषिकांत, लवी आदि शामिल रहे।