{"_id":"65d515db85eebeecf005aeaa","slug":"geo-tagging-work-of-purchasing-centers-completed-for-wheat-purchase-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-113724-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्रों की जियो टैगिंग का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्रों की जियो टैगिंग का काम पूरा
Wed, 21 Feb 2024 02:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 21 Feb 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
पुवायां तहसील में किसानों के पंजीकरण के लिए बैठी टीम। स्रोत। विभाग
शाहजहांपुर। गेहूं खरीद की तैयारियां जिले में जोरों पर चल रही हैं। 194 केंद्रों की जियो टैगिंग का काम पूरा हो गया है। पांच नए केंद्रों के लिए प्रस्ताव आए हैं। इन पर प्रशासन की ओर से विचार किया जा रहा है। पहले एक मार्च से गेहूं खरीद होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब तक शासन की ओर से निर्देश नहीं आए हैं। विभागीय लोगों के मुताबिक 15 मार्च तक हर हाल में गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी।
-- --
क्रय केंद्रों का आवंटन
यूपीपीसीएफ- 49, यूपीपीसीयू- 44, यूपीएसएस- 39, आरएफसी- 34, एफसीआई- 20, नैफेड- 5, मंडी परिषद-3
-- -- -- -
केंद्रों की जियो टैगिंग का काम पूरा हो गया है। पांच केंद्रों के आए नए आवेदनों की रिपोर्ट भेजी जा रही है। स्वीकृति मिलने पर उनको भी शामिल कर लिया जाएगा। शासन की ओर से अभी केंद्र शुरू करने के निर्देश नहीं आए हैं। संभावना है कि 15 मार्च तक खरीद शुरू हो जाएगी।
- राकेश मोहन पांडेय, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी