फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Garbage will be disposed of by planting a plant in Khiloli

Shahjahanpur News: खिलौली में संयंत्र लगाकर होगा कूड़े का निस्तारण

Fri, 28 Jul 2023 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Garbage will be disposed of by planting a plant in Khiloli
शाहजहांपुर। बेहतर साफ-सफाई के लिए शहर में कूड़ा निस्तारण संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इसके लिए 12.7 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। यहां कूड़ा निस्तारण के साथ ही कंपोस्ट खाद भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने प्रत्येक नगर निगमों में कूड़ा निस्तारण संयंत्र लगाए जाने की योजना बनाई है। इसके तहत जिले के ददरौल ब्लॉक स्थित खिलौली गांव में नगर निगम की ओर से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर का निर्माण करवाया जा रहा है। यहां पर ठोस अपशिष्ट का प्रबंधन किया जाएगा। अपशिष्ट प्रबंधन प्रक्रिया में, कचरे को विभिन्न स्रोतों से एकत्र किया जाता है और उनका निपटान किया जाता है। इस प्रक्रिया में कचरे का संग्रहण, परिवहन, उपचार, विश्लेषण और निपटान शामिल है। इसके साथ ही यहां पर कूड़े से खाद बनाए जाने का काम भी किया जाएगा। कूड़े से छनने वाली मिट्टी से खाद बनेगी, जिसका उपयोग खेती व बागवानी में किया जा सकेगा।
विज्ञापन

वर्तमान समय में ककरा में डंपिंग ग्राउंड के पास एमआरएफ सेंटर का संचालन हो रहा है। जहां पर सूखे व गीले कूड़े को अलग-अलग कर उसका प्रबंधन किया जा रहा है और खाद बनाती है। हालांकि यहां बनने वाली खाद की बिक्री नहीं हो पा रही है। नगर निगम अपने पार्काें में इसका इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलौली में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाए जाने के लिए निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। अब वहां पर संयंत्र लगाए जाएंगे। इसके बाद कूड़ा प्रबंधन का कार्य शुरू हो जाएगा। यहां पर कूड़े से खाद भी बनेगी। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed