फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganpati Bappa Morya, come again early next year

Shahjahanpur News: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस फिर जल्दी आ

Fri, 29 Sep 2023 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya, come again early next year
मठिया के महाराज गणेश भगवान की शोभायात्रा में नृत्य करते श्रद्धालु। संवाद
- धूमधाम से निकली विसर्जन यात्रा, कई जगह फोड़ी दही हांडी
विज्ञापन

- गर्रा स्थित घाट पर किया गया गणपति की मूर्ति का विसर्जन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। अनंत चतुर्दशी पर घरों व पंडालों में विराजमान गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इससे पहले श्रद्धालुओं ने शोभायात्राएं निकालीं, जोकि विभिन्न मार्गों से होकर नदी के घाटों पर पहुंचीं। जहां पर नम आंखों के साथ विसर्जन कर गणपति बप्पा से अगले वर्ष जल्दी आने की प्रार्थना की गई।
बृहस्पतिवार को मठिया के महाराजा के विसर्जन की शोभायात्रा चारखंभा स्थित शर्मा जी के गणेश पैलेस से प्रारंभ हुई। जिसकी शुरूआत गणेशजी का पूजन कर की गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। जोकि डीजे की धुन पर नाचते और रंग-गुलाल उड़ाते निकले। इस दौरान जगह-जगह दही हांडी फोड़ स्पर्धा भी हुई।
विज्ञापन

जिसमें युवाओं की टोलियां मीनार बनाकर दही हांडी को फोड़ने के लिए उत्साहित दिखाई दीं। हालांकि उन्हें दही हांडी फोड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके साथ ही देवस्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। गर्रा घाट पर पं. राजीव मिश्रा ने वैदिक मंत्रोचार के बीच मूर्ति का विसर्जन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में प्रमुख रूप से समिति के प्रवक्ता सुचित सेठ, मनोज शर्मा, अरुण रस्तोगी, विशाल कटियार, अर्पित कपूर, निशांत मिश्रा, शिवांशु शुक्ला, प्रदीप मेहरोत्रा, सुनील बंसल, अमित वैश्य, प्रीति रस्तोगी, सर्वजीत सिंह, वैशाली कौर, अनीता शर्मा, सोनाली शर्मा, रानू शर्मा शामिल रहे।
उधर, चौक स्थित क्षत्रिय धर्मशाला से बृहस्पतिवार को गणपति के विसर्जन की शोभायात्रा निकाली गई। यह चौक से चारखंभा, गर्रा फाटक होकर घाट पर पहुंची। यहां पर चौक के महाराजा का विधिवत मंत्रोच्चार के बीच विसर्जन किया गया। इस मौके पर आयोजन समिति के पिंटू मराठा, अनिल मराठा, विश्राम, पंकज वर्मा, संजय वर्मा, अखिल टंडन, गोपाल शर्मा, विश्राम, सचिन कदम आदि शामिल रहे।
------
दही हांडी फोड़ते समय उखड़ी रस्सी बंधी सरिया
मठिया के महाराजा की विसर्जन शोभायात्रा के दौरान चारखंभा पर ही सीता की मठिया के करीब दही हांडी का कार्यक्रम रखा गया था। आयोजकों ने दही हांडी की रस्सी को मंदिर के छज्जे पर ईंटों के बीच में फंसी सरिया में बांध दिया। बृहस्पतिवार को शोभायात्रा के दौरान जब युवकों की टोली दही हांडी फोड़ रही थी, तभी रस्सी बंधी सरिया ईंटाें समेत उखड़ गई और नीचे आ गिरी, गनीमत रही कि इससे कोई चोटिल नहीं हुआ।

------
विसर्जक के लिए चिनौर से लोदीपुर घाट पहुंचे श्रद्धालु
शाहजहांपुर। चिनौर की अयोध्या पुरम कॉलाेनी में रहने वाले अमिल श्रीवास्तव के आवास पर भगवान गणेश का नौ दिनों तक पूजन हुआ। बुधवार शाम को गणेश जी को विदाई दी गई। इसके लिए अमित, उनके परिजन व आस पड़ोस के तमाम लोग गणपति बप्पा की मूर्ति को गोद में लेकर लोदीपुर स्थित खन्नौत नदी के घाट पर पहुंचे। रास्ते भर गणपति बप्पा मोराया..मंगल मूरति मोरया के जयकारे लगाए। घाट पर पहुंचकर गणपति की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस मौके पर अनिल श्रीवास्तव, गीता, शिवम, सावंत, विकास, ज्योति, वैष्णवी, शीलू, आशीष, आकाश आदि मौजूद रहे। संवाद

मठिया के महाराज गणेश भगवान की शोभायात्रा में नृत्य करते श्रद्धालु। संवाद

मठिया के महाराज गणेश भगवान की शोभायात्रा में नृत्य करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed