फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ganna plant

महिला समूह ने तैयार की नई प्रजातियों की 4.50 लाख गन्ना पौध

Mon, 15 Nov 2021 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
ganna plant
शाहजहांपुर के शहबाजनगर गांव में नारी शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार की गन्ना पौध का ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। निगोही मिल क्षेत्र के शहबाजनगर गन्ना ग्राम में गठित नारी एकता महिला स्वयं सहायता समूह ने बड चिप विधि से करीब 4.50 लाख गन्ना पौध तैयार की है। खास यह है कि पौध को विकसित करने में गन्ना की कई नई प्रजातियों का इस्तेमाल किया गया है। रविवार को जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव ने क्षेत्र के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सर्वेश कुमार के साथ महिला समूह द्वारा तैयार पौध का निरीक्षण किया। साथ ही केले के खेत में तैयार की गई पौध की बिक्री के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर सहयोगी महिलाओं के साथ मौजूद समूह की सचिव हरप्रीत कौर ने अधिकारियों को बताया कि उनका समूह अभी तक 4.50 लाख पौधे तैयार कर चुका है। पौध तैयार करने में नवीन विकसित गन्ना किस्मों जैसे को. लख. 14201, को.शा. 13235 और को. 15023 का प्रयोग किया गया है, इससे कि इन पौधों की रोपाई करके किसान गन्ना की बेहतर उपज प्राप्त कर सकें। समूह की अध्यक्ष बलजिंदर कौर ने बताया कि उनके समूह से 10 महिलाएं जुड़ी हैं और विभाग से मिल रहे तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन के सहारे पौध तैयार करने में हाथ बटा रही हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने महिला समूह की इस बात के लिए सराहना की कि केले के खेत में दो लाइनों के बीच में खाली पड़ी जमीन का उपयोग पौध तैयार करने में किया जा रहा है। समूह की अध्यक्ष ने कहा कि एक ही खेत में केला की खेती के साथ गन्ना पौध तैयार करने से अतिरिक्त आमदनी हो रही है। अधिकारियों ने पौध बिक्री के लिए समूह की महिलाओं को सुझाव दिया कि वह किसानों से सीधे अथवा चीनी मिल के माध्यम से संपर्क कर उन्नत प्रजातियों की विशेषताएं बताएं, ताकि उन्हें पौध बिक्री से बेहतर आय हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीओ डॉ. भार्गव ने बताया कि गन्ना पौध तैयार होने में 20 से 25 दिन लगते हैं और इस कार्य में विभाग के 100 महिला समूहों से लगभग 1250 महिलाएं जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed