फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ganja recovered

आठ क्विंटल गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Dec 2021 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
ganja recovered
अल्हागंज पुलिस की गिरफ्त में दो मादक पदार्थ के तस्कर कैन्टर के साथ । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। कैंटर में आठ क्विंटल गांजा लेकर जा रहे मुरादाबाद के इरफान और मैनपुरी के सलीम को पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। तस्कर उड़ीसा से गांजा लाकर कई जिलों और प्रदेशों में आपूर्ति करते थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात स्पेशल टास्क फोर्स, बरेली के प्रभारी निरीक्षक अजयपाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि हरदोई की तरफ से एक कैंटर आ रहा है, जिसमें अवैध सामान है, जो अल्हांगज में उतरेगा। एसटीएफ ने अल्हागंज थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सहरावत से संपर्क किया। पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने रात करीब पौने 12 बजे देखा कि रोड के किनारे बने प्राइवेट स्कूल के पास कैंटर से सामान उतारा जा रहा है। पुलिस को देखकर सामान उतार रहे लोग घबरा गए।
विज्ञापन

पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो बताया कि सामान गांजा है। इनमें इरफान निवासी ग्राम वीजना थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद और सलीम निवासी ग्राम नंगला चैनी थाना कुरावली जिला मैनपुरी थे। कैंटर से पुलिस को 27 बोरियों के 80 पैकेट में आठ क्विंटल गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग पिछले दस साल से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे लोग कैंटर या डीसीएम में उड़ीसा से कम कीमत में गांजा, डोडा आदि लाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों और सीमावर्ती राज्यों में बेचते हैं। यही इनका पेशा है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है। एसपी एस. आनंद ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आए तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed