फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gangster Act Invoked Against Two Individuals, Including the Mastermind, in Fake Currency Case

Shahjahanpur News: नकली नोट प्रकरण में मास्टरमाइंड समेत दो लोगों पर लगा गैंगस्टर

Fri, 17 Apr 2026 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Gangster Act Invoked Against Two Individuals, Including the Mastermind, in Fake Currency Case
शाहजहांपुर। नकली नोट बनाने के मामले में चौक कोतवाली में मुरादाबाद के रहने वाले डॉ. नफीस अहमद व पंकज गंगवार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

24 जून 2025 को चौक कोतवाली पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। इस गिरोह का मास्टरमाइंड पैथोलॉजिस्ट मुरादाबाद जिले के थाना कुंदरकी के कमालपुर फतेहाबाद निवासी डॉ. नफीस अहमद था। वह कार से नकली नोट छापने का पूरा सेटअप लेकर शाहजहांपुर में किराये पर रहने के लिए आ रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर डॉ. नफीस व उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के मोहल्ला तीन पानी डाम फुलसूंगा रुद्रपुर निवासी पंकज गंगवार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 4.61 लाख रुपये के नकली नोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी नफीस व पंकज गंगवार ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट छापने के बाद आसपास के जनपदों में जाकर चला देते थे। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि दो लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed