फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganga nears danger mark.

Shahjahanpur News: खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा

Sun, 02 Aug 2026 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Ganga nears danger mark.
मिर्जापुर क्षेत्र में जलालाबाद शमशाबाद स्टेट हाइवे के किनारे चौरा गांव के पास बाढ़ का पानी। संव
शाहजहांपुर। कलान में भैंसार ढाई घाट पर गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। रविवार को नरौरा बैराज से गंगा में एक लाख 72 हजार क्यूसेक छोड़ा गया। वर्तमान में जलस्तर खतरे के निशान से 25 सेमी नीचे रह गया है। सोमवार को जलस्तर और बढ़ सकता है। प्रशासन ने शनिवार को ही अलर्ट जारी कर दिया था।
विज्ञापन

भैंसार ढाईघाट बांध पर खतरे का निशान 143.650 मीटर गेज पर है। रविवार को भैंसार बांध पर गंगा का जलस्तर 143.400 मीटर गेज रहा। शनिवार को मध्य गंगा बैराज बिजनौर से 2,14,408 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके बाद से प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया था। शनिवार को जलस्तर 35 सेमी नीचे था।
विज्ञापन

प्रशासन ने सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया है। निचले इलाके में रहने वाले लोगों को सचेत करने के लिए मुनादी की जा रही है। ग्रामीणों व पशुओं को नदी तट से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा गया है। रोस्टर के अनुसार राजस्व, पुलिस व स्वास्थ्य कर्मियों को निगरानी के लिए तैनात कर दिया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि गंगा नदी खतरे के निशान के करीब है। निचले क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ग्रामीणों की बढ़ी धड़कनें
मिर्जापुर। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती के ग्रामीणों की धड़कने बढ़ने लगी हैं। तटवर्ती क्षेत्रों तक पानी पहुंच गया है। इससे फसलें डूबने लगी हैं। क्षेत्र के जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाइवे के किनारे चौरा गांव के पास बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ने लगा है। वहीं, क्षेत्र का आजादनगर गांव भी बाढ़ के पानी से घिरने लगा है। गांव के लइक, इशाक आदि ने बताया कि गांव आने वाले सभी रास्तों पर बाढ़ का पानी भर गया है। इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहा तो सोमवार को पानी गांव के अंदर घुस जाएगा। क्षेत्र में बाढ़ चौकियां नजर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed