{"_id":"69937561f5bbbad03608491d","slug":"ganga-expressway-beam-crash-barriers-installed-for-vehicle-safety-along-151-km-stretch-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-165744-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे : 151 किमी के दायरे में वाहनाें की सुरक्षा को लगाए गए बीम क्रैश बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे : 151 किमी के दायरे में वाहनाें की सुरक्षा को लगाए गए बीम क्रैश बैरियर
विज्ञापन
जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे पर निकट भविष्य में चलने वाले वाहनों की सुरक्षा के लिए बदायूं से लेकर हरदोई जनपद की सीमा तक करीब 151 किमी के दायरे में सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। इसके लिए छुट्टा पशुओं के लिहाज से संवेदनशील विभिन्न स्थानों पर ईंट की चहारदीवारी बनाने के साथ ही पूरे एक्सप्रेसवे पर बीम क्रैश बैरियर लगा दिए गए हैं।
पिछले दिनों प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने यूपीडा के अधिकारियों के साथ बैठक कर गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य मार्च तक पूरा कर लेने और उस पर चलने वाले वाहनों की सुरक्षा के लिए लोहे के तार की फेंसिंग हटाकर वहां पक्की चहारदीवारी बनाने के साथ ही बीम क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश दिए थे। मंत्री के निर्देश पर एक्सप्रेसवे की निर्माण कंपनी एचजी इंफ्रा लिमिटेड ने बदायूं जिले की सीमा से लेकर हरदोई जिले की सीमा तक यह काम पूरा करा दिया है।
एक्सप्रेसवे की निर्माण कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी अमन तिवारी ने बताया कि बदायूं से हरदोई सीमा के बीच सुरक्षा से संबंधित सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि फ्लाइओवर समेत अन्य कई जगहों पर जरूरत के मुताबिक एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पक्की दीवार बनाई जा चुकी है।
विज्ञापन
पीरू गांव के पास एक्सप्रेसवे पर एयर स्ट्रिप वाले करीब साढ़े तीन किमी क्षेत्र को लोहे के एंगल के बीच में तारों वाली रेलिंग लगाकर सुरक्षित किया गया है। इसके साथ ही बीम क्रैश बैरियर भी एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ लगा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अन्य जनपदों में जिन जगहों पर अभी तक यह कार्य पूरे नहीं हुए हैं, उन्हें जल्द पूरा लिया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियाें को जरूरी दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।