फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Gambling youths beat up the girl, tried to give her acid

शाहजहाँपुर: जुआ खेल रहे युवकों ने किशोरी को पीटा, तेजाब पिलाने की कोशिश

Thu, 16 Feb 2023 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 16 Feb 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Gambling youths beat up the girl, tried to give her acid
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मतानी में जुआ खेल रहे युवकों ने छत से होकर भागने का विरोध करने पर रामदास की 16 वर्षीय बेटी नैंसी की पिटाई कर दी। आरोप है कि युवकों ने नैंसी को तेजाब पिलाने की कोशिश की। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रामदास छोटा चौक में सब्जी की दुकान लगाते हैं। बुधवार शाम उनके पड़ोस में छत पर कुछ युवक जुआ खेल रहे थे, तभी किसी की सूचना पर पुलिस मोहल्ले में पहुंच गई। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे युवकों में भगदड़ मच गई। युवक रामदास की छत से होकर भागे तो उनकी बेटी नैंसी और पत्नी ने विरोध किया।
विज्ञापन

नैंसी की मां के अनुसार, इससे युवक बौखला गए। उन्होंने नैंसी को बाल पकड़कर पीटा। उनके साथ भी मारपीट की। नैंसी ने बताया कि मारपीट के बाद उसे तेजाब पिलाने की कोशिश की गई। सूचना के बाद इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। परिजनों ने नैंसी को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। सीओ सिटी एपी सिंह ने बताया कि मामला मारपीट का है। तेजाब पिलाने जैसी कोई बात नहीं है। अभी मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed