{"_id":"58f3bba94f1c1b1774470d03","slug":"fury-in-the-saints-by-not-getting-the-amount-of-land-contract-contract","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की जमीन के ठेके की रकम न मिलने से संतों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर की जमीन के ठेके की रकम न मिलने से संतों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Mon, 17 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पिपरा जप्ती के ठाकुर जी महाराज मंदिर के पुजारी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मंदिर की नौ एकड़ जमीन का ठेका नहीं देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मंदिर के पुजारी प्रभुदास अपने शिष्य अनंतदास, वृंदावन के बाबा नवलदास, रामदास, पीलीभीत के रामबाग गौशाला के महंत पूरनदास, शाहजहांपुर के श्यामलाल, बाबा प्रयागदास, बाबा केवलदास, बाबा हरिदास के साथ बंडा थाने पहुंचे। बाबा प्रभुदास ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंदिर के नाम नौ एकड़ जमीन है। जमीन के ठेके से मिलने वाले धन से मंदिर का रखरखाव किया जाता है और पूजा, भंडारा आदि किया जाता है। उक्त जमीन को उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति को 1.15 लाख रुपये में ठेके पर दे रखा था। ठेके पर जमीन लेने वाला गेहूं की फसल काटने के बाद रुपये देने से मना कर रहा है।
पुजारी ने पुलिस से मंदिर की जमीन के ठेके की रकम दिलवाने और कार्रवाई की मांग की है। पुजारी ने जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की भी गुहार की है। पुजारी ने कहा कि अगर समय रहते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की गई तो वह थाना परिसर में ही आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।