फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fuel was being sold in nine illegal bio diesel pumps, seized

Shahjahanpur News: नौ अवैध बायो डीजल पंप में बिक रहा था ईंधन, सीज

Wed, 28 May 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fuel was being sold in nine illegal bio diesel pumps, seized
बायो डीजल पंप की जांच करते हुए टीम। स्रोत: सूचना विभाग
शाहजहांपुर। अवैध रूप से बायो डीजल पंप चलाकर डीजल-पेट्रोल बेचे जाने की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर गठित नौ टीमों ने जांच की। कार्रवाई में नौ अवैध बायो पंपों को सील कर दिया गया है। इनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रशासन को गोपनीय रूप से शिकायत मिली थी कि जिले में नौ बायो डीजल पंप मानक के विपरीत चल रहे हैं। इसी आधार पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर एसडीएम और तहसीलदारों, सप्लाई विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग बांट-माप विभाग के सदस्यों को शामिल कर नौ टीमों का गठन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से बायो डीजल पंपों की जांच कर कार्रवाई शुरू की गई। बंडा नभीची रोड पर गांव देवकली के पास स्थित बायो डीजल पंप में डिप रॉड नहीं मिली। इससे माप नहीं हो पाई। टीम ने पंप के परिसर, टैंक और नोजल को सील किया। सिंधौली में बिलिंदपुर रोड पर पीसताला गांव के पंप पर डिप राॅड नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां के कोटावारी गांव में डिप रॉड नहीं मिली। बंडा-पुवायां मार्ग पर गांव दलेलपुर में पंप में 100 लीटर पेट्रोलियम डीजल बरामद हुआ। निगोही के ढकिया तिवारी गांव में और जलालाबाद में गांव जौराभूड़ गांव में 1098 लीटर पेट्रोलियम डीजल बरामद हुआ है। तिलहर में गांव राजपुर द्वितीय में 101 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ।
राजनपुर गांव पंप पर रॉड नहीं मिली। सिंधौली के ताहरपुर गांव में पंप से 1300 लीटर डीजल और 220 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ। सभी नौ बायो डीजल पंपों को सील कर दिया गया। इनके संचालकों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस दौरान कुल 2498 लीटर डीजल और 735 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ है।

----
नौ अवैध बायो डीजल पंप चलने की गोपनीय सूचना मिली थी। इसी आधार पर टीमों को गठित कर जांच कराई गई। यहां से पेट्रोलियम डीजल और पेट्रोल बरामद हुआ है। डीजल के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई जाएगी।
- धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed