{"_id":"61ae5ff234d63f64d365f7e5","slug":"fsda-officers-shahjahanpur-news-bly468426425","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवागंतुक खाद्य सुरक्षा अधिकारियों नें जनपद में लिया कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवागंतुक खाद्य सुरक्षा अधिकारियों नें जनपद में लिया कार्यभार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। प्रवर्तन कार्य के लिए अधिकारियों की कमी से जूझ रहे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) को दो नए अधिकारी मिले हैं। शासन स्तर से अन्य जनपदों से स्थानांतरित होकर दो खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के यहां आने के बाद अभिहीत अधिकारी विजय कुमार वर्मा ने सभी के कार्य क्षेत्रों का नए सिरे से निर्धारण कर दिया है।
विभागीय नियमों के अनुसार खाद्य वस्तुओं की सैंपलिंग और संबंधित प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के लिए तहसील स्तर पर कम से कम एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) की तैनाती होनी चाहिए। इस मानक पर एफएसडीए पहले से खरा उतर रहा था, क्योंकि सदर समेत पांचों तहसीलों के लिए यहां पांच एफएसओ तैैनात थे, लेकिन शहर को नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद उसके सीमा क्षेत्र में विस्तार होने उसे तीन जोन में बांटकर हर जोन में प्रभारी एफएसओ नियुक्त करने के कारण कई एफएसओ को दोहरा प्रभार संभालना पड़ा। इस कारण त्योहारों पर सैंपलिंग अभियान प्रभावित होता था।
अधिकारियों की यह कमी उन्नाव से एफएसओ कृपाशंकर और जालौन से अनिल प्रताप सिंह के यहां आने पर दूर हो गई। नवीन क्षेत्र निर्धारण में कृपाशंकर को नगर निगम के जोन-3 और अनिल प्रताप सिंह को सदर तहसील का प्रभार दिया है। नगर निगम के जोन-1 व जोन-3 में तैनात रहे इंद्रराज मौर्य नगर निगम के जोन-2 की जिम्मेदारी संभालेंगे। नगर निगम के जोन-2 और तिलहर तहसील का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे नरेंद्र कुमार शर्मा अब तिलहर के पूर्णकालिक एफएसओ होंगे। इसी तरह एफएसओ महेश कुमार सदर तहसील से जलालाबाद, रामजी शुक्ला जलालाबाद से पुवायां और जयपाल सिंह पुवायां से नगर निगम के जोन-1 में स्थानांतरित किए हैं।