फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   friends open fired at each other when birthday party was not fun in Shahjahanpur

Shahjahanpur: बर्थडे पार्टी में मजा नहीं आया तो दोस्तों ने एक-दूसरे पर बरसाईं गोलियां, दो गिरफ्तार

Sun, 29 Oct 2023 04:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Oct 2023 04:22 PM IST
सार

चौक कोतवाली पुलिस ने मारपीट व जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जन्मदिन पार्टी में दोस्तों के बीच मारपीट व फायरिंग की घटना हुई थी। 

विज्ञापन
friends open fired at each other when birthday party was not fun in Shahjahanpur
मारपीट और फायरिंग के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रोशनगंज में पुलिस ने मारपीट व फायरिंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जन्मदिन की पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच मारपीट व फायरिंग की घटना हुई थी। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर केबी सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने अभिषेक निवासी रोशनगंज व ऋषभ निवासी मोहल्ला विसरात को अलग-अलग स्थानों से दबोचा है। पूछताछ में अभिषेक ने पुलिस को बताया कि 27 अक्तूबर को उसके दोस्त विवेक का जन्मदिन था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वरुण गांधी बोले: नीरव, ललित मोदी हजारों करोड़ लेकर भाग गए, आम आदमी को देना पड़ता है चढ़ावा
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने दोस्तों के साथ विवेक की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुआ था। पार्टी खत्म होने के बाद अभिषेक, उसका दोस्त ऋषभ व उसका भाई हेमंत गौरव उर्फ साहिल का विवाद हो गया। पार्टी अच्छी नहीं होने की बात को लेकर मारपीट हो गई। 

एक युवक की हथेली में लगी गोली 
पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि उसने ऋषभ व हेमंत के ऊपर तमंचे से फायरिंग कर दी थी, जिसमें वह बच गए थे। उसके बाद ऋषभ ने अभिषेक के दोस्त रितेश के ऊपर फायर कर दिया, जो उसकी बायीं हथेली में लगा। 

पुलिस ने अभिषेक और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि उनके पास तमंचे कहां से आए? इस बिंदु पर जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed