फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Friend asked for the video of Suhagrat and threatened to make it viral

शैतान शिवम के इरादे भांप न सका वो: दोस्त को गुमराह कर बनवा लिया सुहागरात का वीडियो, फिर करने लगा यह डिमांड

Thu, 24 Oct 2024 09:31 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 24 Oct 2024 09:31 PM IST
सार

युवक की शादी दस फरवरी 2023 को हुई थी। शिवम उसका काफी करीबी दोस्त था। आरोप है कि शिवम ने युवक को अपनी बातों में फंसाकर गुमराह करते हुए शादी की पहली रात की वीडियो बनवा ली और खुद के मोबाइल में ले ली। 
 

विज्ञापन
Friend asked for the video of Suhagrat and threatened to make it viral
दोस्त ने दोस्त से बनवा लिया उसकी सुहागरात का वीडियो - फोटो : freepik

विस्तार

हर समय साथ रहने वाला दोस्त ही दगाबाज निकला। गुमराह कर दोस्त की सुहागरात की वीडियो बनवाकर प्राप्त कर ली और वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

शाहजहांपुर स्थित चौक कोतवाली के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक की शादी दस फरवरी 2023 को हुई थी। शिवम उसका काफी करीबी दोस्त था। आरोप है कि शिवम ने युवक को अपनी बातों में फंसाकर गुमराह करते हुए शादी की पहली रात की वीडियो बनवा ली और खुद के मोबाइल में ले ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा। वह युवक को लगातार प्रताड़ित करने लगा। उससे कई बार रुपये भी वसूल लिए गए। रुपये देने से इन्कार करने पर धमकी दी। बात काफी ज्यादा बढ़ने पर युवक ने अपनी मां को पूरी जानकारी दी। 

विज्ञापन

युवक की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आरोपी लगातार बेटे को वीडियो को लेकर परेशान कर रहा है। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed