फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fraud report filed against six people on court orders

Shahjahanpur News: कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 28 Nov 2024 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Fraud report filed against six people on court orders
पुवायां। बंडा निवासी मनप्रीत सिंह ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर जमीन को गलत ढंग से बेचकर धोखाधड़ी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




मनप्रीत सिंह ने बताया कि उनके बहनोई पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव गढ़वाखेड़ा निवासी देवेंद्रपाल सिंह की मृत्यु हो चुकी है। खुटार के नरायनपुर विक्रमपुर में कुछ जमीन बहनोई की वरासत के रूप में बहन रमनदीप कौर के नाम दर्ज हुई।
बहनोई ने जमीन नरायनपुर विक्रमपुर के जिगेंद्रपाल से और जिगेंद्रपाल ने गांव बुझिया के रामभरोसे से खरीदी थी। रामभरोसे की जमीन कई लोगों ने खरीदी थी और सभी लोग मकान बनाकर रह रहे हैं। बहन का प्लाॅट खाली पड़ा हुआ है। रामभरोसे की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी रामकली और पुत्र राजकुमार वारिस बने। रामभरोसे की कुछ जमीन बची थी, जो रामकली और राजकुमार ने अवनीश गुप्ता, सनूप गुप्ता, अमित कुमार को बेच दी थी।
विज्ञापन


रामकली ने 28 नवंबर 2023 को गांव हंसराम के अरविंद कुमार, गोला के मोहल्ला कुम्हारन टोला के शैलेंद्र वाजपेयी, लखीमपुर के गांव बिलहरी के विश्वेश कुमार, पुवायां के गांव बिलसड़ी बुजुर्ग के शिशुपाल से आपस में साजिश करते हुए उनकी बहन की जमीन का फिर से बैनामा करा दिया। अब आरोपी फर्जी बैनामे के दम पर कब्जा करना चाहते हैं। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed