फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four quintals of spoiled Kachri-Papad were destroyed, three samples were taken.

Shahjahanpur News: चार क्विंटल खराब कचरी-पापड़ को कराया गया नष्ट, तीन नमूने लिए

Sun, 01 Mar 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Four quintals of spoiled Kachri-Papad were destroyed, three samples were taken.
शहर की एक दुकान से नमूना लेती एफएसडीए टीम। स्रोत:सूचना विभाग
शाहजहांपुर। एफएसडीए की ओर से शनिवार को चलाए गए अभियान में जैन मार्केट, केरूगंज में चार क्टिंवल खराब कचरी-पापड़ नष्ट कराया गया। पुवायां से मावा, खुदागंज, शाहजहांपुर से मस्टर्ड ऑयल का एक-एक नमूना लिया गया।
विज्ञापन




सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने 20 फरवरी से अभियान चलाया है। इसमें अब तक खाद्य पदार्थों के 29 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इसमें मावा, मिठाई, दूध, पनीर, कचरी-पापड़ खाद्य तेल समेत अन्य वस्तुएं शामिल हैं।
विज्ञापन

जांच रिपाेर्ट के आधार पर मिलावटखोरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नकली मावा की पहचान आयोडीन टिंचर डालकर की जा सकती है। अगर मावा नीला पड़ जाता है तो वह नकली है। उन्होंने कहा कि लोगों को रंग वाली चीजों को खाने से बचना चाहिए। रंगीन कचरी-पापड़ का सेवन नहीं करना चाहिए। होली में सबसे अधिक मावा में मिलावट की आशंका रहती है। अगर किसी ग्राहक को कोई शिकायत है तो वह कार्यालय में संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed