{"_id":"69f5fb22a70ea8a90c0eee1c","slug":"four-people-including-the-head-have-been-named-for-beating-and-injuring-a-couple-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-172208-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दंपती को पीटकर घायल करने में प्रधान समेत चार लोग नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दंपती को पीटकर घायल करने में प्रधान समेत चार लोग नामजद
विज्ञापन
जलालाबाद। प्रधानी के चुनाव की रंजिश में दस दिन पहले दावत खाकर घर लौट रहे ग्राम पंचायत मगटोरा के तजरा डांडे मड़ैया निवासी कल्लू खां और उनकी पत्नी रुखसाना को रास्ते में पीटकर घायल कर देने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान भूपाल समेत नागेश, पुष्पेंद्र और भुलभुलागंंज निवासी मनोज वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रुखसाना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पति के साथ गत 21 अप्रैल को नगर के मोहल्ला सादुल्लागंज में एक परिचित के यहां से दावत खाकर गांव लौट रही थीं। रात नौ बजे खंडहर मार्ग पर रुस्तमपुर और दिबियापुर आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इस दौरान कुछ राहगीरों के आ जाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उनका आरोप है कि भूपाल और नागेश के हाथों में तमंचे थे। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि प्रधानी के चुनाव में वोट नहीं देने से ग्राम प्रधान उनसे रंजिश मानते हैं। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद