फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four accused have been arrested for converting a minor girl's religion and then marrying her in Shahjahanpur

Shahjahanpur: धर्म परिवर्तन कर नाबालिग से निकाह कराने में आरोपी मां-बेटे भेजे गए जेल, चार लोगों पर रिपोर्ट

Mon, 08 Dec 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 08 Dec 2025 11:37 PM IST
सार

शाहजहांपुर में किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने के मामले में मां-बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी मां-बेटे को जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
Four accused have been arrested for converting a minor girl's religion and then marrying her in Shahjahanpur
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने रुकवाया था निकाह - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के शाहबाजनगर रोड स्थित मैरिज लॉन में धर्म परिवर्तन कराकर किशोरी का दूसरे समुदाय के युवक से निकाह कराने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मां-बेटे समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मां-बेटे को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे हिंदू युवा संगठन के प्रदेश संरक्षक राजेश अवस्थी कार्यकर्ताओं के साथ लॉन में पहुंचे थे। यहां पर किशोरी का निकाह कराया जा रहा था। संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया था। किशोरी शहर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया और थाने ले आई थी।
विज्ञापन

 
पूछताछ के बाद देर रात उपनिरीक्षक सूरज सिंह ने मोहल्ला दिलाजाक निवासी शाहिब, उसकी मां गुड़िया उर्फ नरगिस, कासिम व अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्हें रविवार को सूचना मिली थी कि शहबाजनगर मार्ग स्थित जनता मैरिज लॉन में मां पर दबाव डालकर व प्रलोभन देकर एक हिंदू किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर एक मुस्लिम लड़के से निकाह कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


17 साल की है किशोरी 
पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां काफी भीड़भाड़ थी। मौके पर मौजूद संगठन के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश था। उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए दुल्हन के भेष में बैठी लड़की से पूछताछ की। उसने अपनी उम्र 17 साल बताई। दूल्हे ने अपना नाम शाहिब व मां का नाम गुड़िया उर्फ नरगिस निवासी मोहल्ला दिलाजाक बताया। 


पूछताछ में पता चला कि लड़की का धर्मपरिवर्तन कराकर उसके साथ निकाह किया जा रहा था। शाहिब ने बताया कि उसकी मां के अलावा कासिम व अन्य लोग सहयोग कर रहे हैं। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी मां-बेटे को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। जल्द ही बाकी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed