फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Four members of the gang who stole diesel from trucks arrested

Shahjahanpur News: ट्रकों से डीजल चुराने वाले गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

Sat, 14 Sep 2024 03:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 14 Sep 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Four members of the gang who stole diesel from trucks arrested
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। दिल्ली हाईवे के किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गैंग का खुलासा कर चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मेरठ-मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी का डीजल और तमंचे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


11 सितंबर को मोहल्ला बंगशान निवासी ट्रक चालक फिरोज खान ने सड़क किनारे ट्रक किया था। बाद में उन्होंने टैंक देखा तो उसमें 300 लीटर डीजल नहीं था। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बृहस्पतिवार रात ग्राम इंदरपुर के मार्ग से पुलिस ने मेरठ जिले के जानी थाना क्षेत्र के गांव गोवियान सिवाल खास निवासी शमशाद और हाशिम, जिला मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना के गांव जौला निवासी आमिर व अकरम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का 40-40 लीटर डीजल बरामद किया। एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि चारों युवक लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी की कई वारदात को पिछले कई महीने से अंजाम दे रहे थे। उनके कब्जे से डीजल निकालने वाली मशीन भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेचकस की मदद से ट्रकों के टैंक खोलने के बाद घटना को अंजाम देते थे। डीजल को प्लास्टिक की केन भरकर ग्राम सुल्तानपुर के पास नहर के किनारे झाड़ियों में छिपा देते थे।


---------------

कटरा में चोरी की घटना स्वीकारी

-मोहल्ला बंगशान में ट्रक से डीजल चोरी की घटना को आरोपियों ने स्वीकार किया है। बताया कि कटरा चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे खड़े ट्रक टैंक को तोड़कर डीजल चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed