{"_id":"674e1597cbe8a5b9e30445a4","slug":"four-members-of-cattle-stealing-gang-caught-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-132417-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पशुओं की चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पशुओं की चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य पकड़े
Tue, 03 Dec 2024 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा पुलिस की गिरफ्त में भैंस चोरी करने के आरोपी। स्रोत:पुलिस
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। पुलिस ने पशु चोर गिरोह का खुलासा कर चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। वे बरेली की मीट फैक्टरी में पशुओं की बिक्री करते थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
रविवार की रात करीब दस बजे थाना प्रभारी ओमशंकर शुक्ला पुलिस बल के साथ लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गश्त कर रहे थे। इस बीच उन्हें पता चला कि कुछ लोग हाईवे किनारे स्थित पशु बाजार में पेड़ के नीचे बैठकर पशु चोरी की वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला हाजियापुर निवासी इकराम कुरैशी, बरेली कैंट थाना अंतर्गत ठिरिया निजावत खां निवासी सद्दाम कुरैशी, मीरानपुर कटरा के मोहल्ला नादिरशाह निवासी उवैस कुरैशी व नईम कुरैशी को पकड़ लिया। मोहल्ला इस्लामनगर निवासी रेहान कुरैशी पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग गया।
आरोपियों ने बताया कि क्षेत्र में चोरी करने के बाद वह वाहन से बरेली की मीट फैक्टरी में ले जाकर पशुओं को बेच देते हैं। 26-27 अक्तूबर की रात मोहल्ला इस्लामनगर स्थित हसीन कुरैशी के बंद मकान का ताला तोड़कर उन्होंने चार भैंस व एक पड्डा चोरी किया था, जिसे भी बरेली की मीट फैक्टरी में बेचा था, जिसके बाद 19-19 हजार रुपये हिस्से में आए थे। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 19000 रुपये और पिकअप बरामद कर सभी को जेल भेज दिया है।