{"_id":"62364506a7ed0a34aa099c08","slug":"four-killed-in-road-accident-shahjahanpur-news-bly478718718","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक गंभीर घायल
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। दो बाइकों की टक्कर में पीलीभीत के गांव बलरामपुर निवासी भगवानशरण, अजय, और बंडा के गांव कंधरपुर निवासी राजीव कुमार और उनके रिश्ते के भतीजे भीमशंकर की मौत हो गई।
शुक्रवार को जनपद पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव बलरामपुर निवासी 25 वर्षीय भगवानशरण अपने गांव के ही साथी 22 वर्षीय अजय और 24 वर्षीय जदुवीर को साथ लेकर बाइक से अपनी ससुराल थाना सिंधौली के गांव सकुलिया में होली खेलने जा रहे थे। उधर बंडा से 25 वर्षीय राजीव कुमार अपने रिश्ते के भतीजे 24 वर्षीय भीमशंकर के साथ बाइक से अपने घर गांव कंधरपुर जा रहे थे। गांव हसनापुर के पास दोनों बाइक आमने सामने से टकरा जाने से पांचों लोग गंभीर घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के तमाम लोगों मौके पर पहुंचे और सूचना देकर 108 सेवा की एंबुलेंस को मौके पर बुलाया। एंबुलेंस से घायलों को बंडा सीएचसी पर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने भगवान शरण, अजय, राजीव और भीमशंकर को मृत घोषित कर दिया। जदुवीर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पाकर मृतकों के परिजन सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने चारों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे हैं। होली के दिन हादसे में जान गवांने वाले भगवानशरण, अजय, राजीव कुमार और भीमशंकर के परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद