{"_id":"626450fcf0c18c15e4477da7","slug":"four-arrested-for-planning-theft-in-khutar-shahjahanpur-news-bly482526122","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार में चोरी की योजना बनाते चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार में चोरी की योजना बनाते चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खुटार में चोरी की योजना बनाते पकड़े गए चोर
- फोटो : KHUTAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार। खुटार पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के पास से आला नकब भी बरामद किया है। पकड़े गए चोरों में तीन लखीमपुर खीरी और एक खुटार के गांव धनसिंहपुर का रहने वाला है।
शनिवार सुबह लगभग चार बजे मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी धनंजय सिंह, एसआई राजेश कुमार सिंह के साथ पुलिस टीम ने महेशापुर रोड पर बाग में घेराबंदी करते हुए चार लोगों को दबोच लिया। पुलिस को पकड़े गए लोगों के पास से दो टार्च, दो लोहे की रॉड, दो डंडे, प्लास्टिक रस्सी और एक कुल्हाड़ी बरामद हुई।
पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि चोरी के इरादे से बाग में एकत्र होकर योजना बना रहे थे। पकड़े गए चोरों में गांव धनसिंहपुर निवासी प्रदीप पांडे, लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी के गांव रामपुर डॉटपुर निवासी जगन्नाथ, थाना हैदराबाद के गांव बरगदिया बावरपुर निवासी श्यामवीर और बृजेश कुमार निकले। शनिवार को चारों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।