फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police sent four accused to jail in manager murder case

मैनेजर हत्याकांड: ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक समेत चार आरोपी भेजे गए जेल, व्यापारी नेता की तलाश में दी दबिश

Sat, 15 Apr 2023 01:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 15 Apr 2023 01:55 PM IST
सार

ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर शिवम को बांधकर बेरहमी से पीटा गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी व अन्य की तलाश है। 

विज्ञापन
Police sent four accused to jail in manager murder case
Shahjahanpur Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज निवासी शिवम जौहरी की हत्या के मामले में ट्रांसपोर्ट के मालिक बंकिम सूरी समेत चार आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। मुख्य आरोपी नीरज गुप्ता को पुलिस तलाश रही है। उसकी तलाश में पुलिस ने लखनऊ और हरदोई में भी छापा मारा है।

विज्ञापन


11 अप्रैल को अंशुल की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत के बाद कन्हैया होजरी के मालिक नीरज गुप्ता और ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक बंकिम सूरी समेत सात पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को पुलिस ने बंकिम सूरी, शिवम गुप्ता, गोविंद गुप्ता व राघव गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को चारों को जेल भेज दिया गया, जबकि कन्हैया होजरी का मालिक व व्यापारी नेता नीरज गुप्ता और कुणाल अरोरा फरार हैं। दो दिन से कन्हैया होजरी पर भी ताला पड़ा हुआ है।

विज्ञापन

वीडियो में दिखने वालों से होगी पूछताछ

शिवम को पीटने के वायरल वीडियो में दिखने वालों पर भी पुलिस शिकंजा कस सकती है। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। हालांकि, यह भी देखा जाएगा कि वीडियो में नजर आने वाले मजदूर या होजरी का सामान लेने आए व्यापारी तो नहीं हैं। उनकी पहचान मारपीट में घायल चार अन्य पीड़ितों से कराई जाएगी। शिनाख्त होने पर पुलिस उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Police sent four accused to jail in manager murder case
मैनेजर हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

नीरज के बेटे नमन पर आ सकती आंच

कन्हैया होजरी पर मारपीट के बाद शिवम जौहरी की मौत होने के बाद सुबूत को मिटाने का प्रयास किया गया था। सीसीटीवी फुटेज की हार्ड डिस्क निकालकर रोजा स्थित जमौर भेजी गई थी। पुलिस के अनुसार, नीरज के बेटे नमन ने हार्डडिस्क को फार्मेट कर वापस कर दिया था। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है। माना जा सकता है कि नमन पर भी जांच की आंच आ सकती है।

जिला कोषाध्यक्ष पद पर अभी निर्णय नहीं

हत्या के आरोपी नीरज गुप्ता उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट का जिला कोषाध्यक्ष भी रहा है। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने बताया कि अभी उनके पद को लेकर निर्णय नहीं लिया है। प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता के बाद फैसला होगा। व्यापार मंडल ने घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

एसपी एस. आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। नीरज व अन्य की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।

14 दिन तक अस्थायी जेल में रहेंगे आरोपी

हत्या के आरोप में जेल भेजे गए बंकिम व उसके साथी को अभी जेल में जगह नहीं मिलेंगी। कोविड के प्रोटोकॉल के चलते उसे पुराने पोस्टमार्टम हाउस के पास अस्थायी जेल में रखा जाएगा। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि नए बंदियों को 14 दिन तक अस्थायी जेल में रखा जाएगा।

कायस्थ महासभा में उबाल

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के शिष्टमंडल ने शिवम जौहरी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और फरार आरोपियों पर गिरफ्तारी की मांग के लिए जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी को मांग पत्र दिया गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि वीडियो में डंडे लेकर अपनी बारी का इंतजार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। 

कन्हैया होजरी और ट्रांसपोर्ट की जांच कराएंगे

एसडीएम सदर सतीश चंद्रा ने सूरी ट्रांसपोर्ट के मैनेजर शिवम उर्फ अंशुल जौहरी के घर जाकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने मृतक के पिता अधीश जौहरी और चाचा मुकेश जौहरी से वार्ता की और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद किए जाने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने कहा कि घटना अत्यंत हृदय विदारक है। पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनके साथ है। यदि पीड़ित परिवार प्रार्थना पत्र देता है तो कन्हैया होजरी और सूरी ट्रांसपोर्ट के व्यापार की भी जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed