फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Foundation stone of bridge on Garra river in Dhanyaura, to be constructed with 21 crores

Shahjahanpur News: धन्यौरा में गर्रा नदी पर पुल का शिलान्यास, 21 करोड़ से होगा निर्माण

Sat, 10 Jun 2023 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone of bridge on Garra river in Dhanyaura, to be constructed with 21 crores
ग्राम धन्यौरा में पुल का शिलान्यास करते पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, वित्त मंत्री सुरेश खन्
शाहजहांपुर। ददरौल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धन्यौरा में 2157.61 लाख रुपये की लागत से 181.58 मीटर लंबे सेतु का शिलान्यास एवं भूमिपूजन लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया। इस पुल के निर्माण से करीब एक दर्जन गांव के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर भी उपस्थित रहे। भूमि पूजन के उपरांत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा देश एवं प्रदेश में डबल इंजन की सरकारों ने प्रदेश का समग्र विकास हो रहा है। इसी तेजी से प्रदेश में विकास का पहिया आगे भी घूमता रहेगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी जितिन प्रसाद ने कहा कि सरकार पूरे प्रदेश में सड़कों एवं पुलों का जाल बिछाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। शाहजहांपुर में गांव-मजरों तक सड़कें एवं प्रत्येक क्षेत्र में नदियों पर पुल निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। धन्यौरा में गर्रा नदी पर हटा दलेलपुर के मध्य बनने वाला यह पुल ददरौल एवं तिलहर विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने का काम करेगा। सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने कहा कि वो इस पुल के निर्माण कराने के लिए जितिन प्रसाद का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने इस पुल के निर्माण का निर्णय लेकर इस क्षेत्र को विकास के रास्ते पर ले जाने पर महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद अरुण कुमार सागर, राज्यसभा सदस्य मिथलेश कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, विधायक मानवेंद्र सिंह, चेतराम, वीर विक्रम सिंह, हरिप्रकाश वर्मा, सलोना कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने संबोधित किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सेतु निमग के महाप्रबंधक रवि दत्त, लोनिवि के मुख्य अभियंता संजय तिवारी, परियोजना प्रबंधक विजेंद्र मौर्या, विनीत मिश्र, कौशल मिश्र, भूपेंद्र सिंह, प्रशांत कठेरिया, ब्लॉक प्रमुख मुनेश्वर वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed