Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Former Social Welfare Officer's property worth Rs 2.53 crore seized

UP: पूर्व समाज कल्याण अधिकारी की 2.53 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज, शाहजहांपुर में किया था करोड़ों का घोटाला

Tue, 07 Apr 2026 07:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 07 Apr 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Former Social Welfare Officer's property worth Rs 2.53 crore seized
पुलिस ने आरोपी की संपत्ति सीज की। - फोटो : संवाद

लखनऊ कमिश्नरेट व शाहजहांपुर पुलिस ने वृद्धावस्था पेंशन घोटाले में मुख्य आरोपी पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार की लखनऊ में संपत्ति सीज और फ्रीज कर दी। संपत्ति में भूमि, गेस्ट हाउस और कार शामिल हैं। संपत्ति की कीमत दो करोड़ 53 लाख 85 हजार रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


जुलाई 2023 में वृद्धावस्था पेंशन घोटाले का भंडाफोड़ हुआ था। बुजुर्गों के बैंक खातों में हेरफेर कर करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया था। 28 जुलाई 2023 को जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने थाना सदर बाजार में तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


2.52 करोड़ रुपये का किया था गबन 
जांच में सामने आया था कि गिरोह बनाकर वृद्धावस्था पेंशन योजना के लगभग 2,52,39,000 रुपये का सरकारी धन का गबन किया गया। मूलरूप से मऊ के थाना मोहम्मदाबाद गोहना के गांव तुलसीपुर कुड़वा के रहने वाला राजेश कुमार गिरोह का सरगना था। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार अप्रैल के डीएम के आदेश पर अनुपालन में सोमवार को आरोपी के अवैध रूप से अर्जित कुल 2,53,85,000 रुपये की संपत्ति व वाहन को कमिश्नरेट लखनऊ व शाहजहांपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सीज व फ्रीज कर दिया। आरोपी अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को न तो खुर्द-बुर्द कर सकेगा और न ही विक्रय कर सकेगा।

Trending Videos

यह है सीज व फ्रीज की गई संपत्ति
आरसी मिशन थाने के अपराध निरीक्षक अमित कुमार सिंह व कमिश्नरेट लखनऊ के उप-निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि लखनऊ की तहसील सरोजनी नगर में काकोरी रोड पर गांव सरोसा भरोसा में कुल 0.1848 हेक्टेयर भूमि व श्री मंगलम गेस्ट हाउस को सीज किया गया। इसकी अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ 39 लाख 85 हजार रुपये है। इसके अलावा 14 लाख रुपये कीमत की एक कार भी सीज की है।

एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरसी मिशन थाना व लखनऊ कमिश्नरेट की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। लखनऊ में संपत्तियों को सीज किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed