{"_id":"9e98d0b1a7fb5fe8866cf81471afa28d","slug":"former-prime-minister-rajiv-gandhi-s-birth-anniversary-celebrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई जयंती
शाहजहांपुर
Updated Thu, 20 Aug 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेसियों ने श्रद्धा के साथ मनाई। इस मौके पर टाउन हाल स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर आयोजित हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और संचार क्रांति में दिवंगत नेता के योगदान का भावपूर्ण स्मरण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तसनीम अली खां ने की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने सबसे कम आयु में प्रधानमंत्री बनने पर आतंकवाद की चुनौती का दृढ़ता से सामना किया। अपनी सूझबूझ के दम पर देश को तरक्की के रास्ते पर बढ़ाया। आखिर में आतंकवाद से लड़ते हुए देश के लिए कुर्बानी दे दी। कांग्रेस से जुड़े लोग उनके बताए रास्ते पर चलने को वचनबद्ध हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित ने कहा कि राजीव गांधी ने अपनी नीतियों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। प्रधानमंत्री रहने के दौरान उन्होंने देश को 21वीं सदी में ले जाने का जो सपना दिखाया। उसे कंप्यूटर और संचार क्रांति का उपहार देकर सच साबित कर दिया। विनीत मिश्रा ने कहा कि राजीव गांधी के आदर्शों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। डीसीबी के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह भन्नू, रजनीश गुप्ता, सेवादल के जिलाध्यक्ष अश्विनी द्विवेदी, शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, अनूप वर्मा, मुजीबउर्रहमान खां, शिवकुमार सिंह, फुरकान अहमद कुरैशी, जगदीश कुशवाहा, रवि कैथवार, कमलेश अवस्थी, कुसुमलता कठेरिया, कैफ हसन खां, अतीक अहमद, विपिन त्रिपाठी, मनोज शर्मा गोपाल आदि शामिल रहे।