फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Former District Panchayat President Virendra Yadav passes away; last rites to be held today.

Shahjahanpur News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Wed, 12 Aug 2026 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Former District Panchayat President Virendra Yadav passes away; last rites to be held today.
नई दिल्ली स्थित अस्पताल में वीरेंद्र यादव के बेटे अजय प्रताप को ढांढस बांधते भाजपा नेता कौशल मि
शाहजहांपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव (63) का मंगलवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वह लंबे समय से ईएनटी संबंधी बीमारी और डायबिटीज से पीड़ित थे। उनके निधन पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने शोक जताया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर 12 बजे नियामतपुर में किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर से सटे नियामतपुर निवासी वीरेंद्र पाल सिंह यादव वर्ष 2000 में जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे। वह एक बार भाजपा जिलाध्यक्ष भी रहे। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के बेहद करीबी माने जाने वाले वीरेंद्र यादव की जिले के भाजपा के शीर्ष नेताओं में गिनती होती थी। वह ताउम्र भाजपा में रहे और सुरेश खन्ना को अपना राजनीतिक गुरु मानते थे।
विज्ञापन

उनके परिवार का भी जिले की राजनीति में प्रभाव रहा है। वर्तमान में उनकी बहू ममता यादव जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। इससे पहले उनके पुत्र अजय प्रताप यादव भी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि उनके निधन से उन्हें हृदय विदारक पीड़ा हुई है। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने उनके निधन को भाजपा परिवार और जनपद के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

----
वीरेंद्र का जाना काफी दुखद

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि वीरेंद्र यादव का जाना काफी दुखद है। वह उनके मित्र, सलाहकार और सुख-दुख के साथी थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले। संवाद

नई दिल्ली स्थित अस्पताल में वीरेंद्र यादव के बेटे अजय प्रताप को ढांढस बांधते भाजपा नेता कौशल मि

नई दिल्ली स्थित अस्पताल में वीरेंद्र यादव के बेटे अजय प्रताप को ढांढस बांधते भाजपा नेता कौशल मि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed