फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Former District Panchayat President Archana Verma received death threats in Shahjahanpur

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना को धमकी: दस पेटी का इंतजाम करो, नहीं तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे

Thu, 21 Jul 2022 07:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 21 Jul 2022 07:36 PM IST
सार

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा के मोबाइल पर बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे अनजान नंबर से फोन आया था। कॉल रिसीव होते ही दूसरी तरफ से व्यक्ति ने धमकाना शुरू कर दिया। उसने कहा कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक दस पेटी चाहिए। दस पेटी की व्यवस्था करते हुए हमारे खाते पर नहीं डाले तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे।

विज्ञापन
Former District Panchayat President Archana Verma received death threats in Shahjahanpur
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री रहे राममूर्ति सिंह वर्मा की पुत्रवधू और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा को फोन पर धमकाते हुए दस पेटी की रंगदारी मांगी गई है। आरोपी ने धमकाया है कि रुपये की व्यवस्था नहीं की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। अर्चना के अलावा उनके पति ददरौल विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी राजेश वर्मा के नंबर पर भी फोन आया। हालांकि, उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इस मामले को लेकर सदर थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना वर्मा के मोबाइल पर बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे अनजान नंबर से फोन आया था। उन्होंने कॉल रिसीव की लेकिन नेटवर्क गड़बड़ होने के कारण आवाज नहीं आने पर फोन काट दिया। इसके बाद उन्होंने दूसरे नंबर से फोन मिलाया। कॉल रिसीव होते ही दूसरी तरफ से व्यक्ति ने धमकाना शुरू कर दिया। उसने कहा कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक दस पेटी चाहिए। दस पेटी की व्यवस्था करते हुए हमारे खाते पर नहीं डाले तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। 12 बजे तक रुपये की व्यवस्था हो जाए तो मुझे फोन कर बताएं, मैं अपना खाता नंबर भेज दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी बात सुनकर अर्चना वर्मा ने एक दूसरे व्यक्ति को फोन दे दिया। तब गाली-गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद भी अर्चना वर्मा के फोन पर कई बार कॉल आई। वहीं दूसरी तरफ गुरुवार को दोपहर साढ़े तीन बजे उसी नंबर से अर्चना वर्मा के पति राजेश वर्मा के पास भी कॉल आई। हालांकि, उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया है। अर्चना वर्मा ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की जानकारी एसपी एस. आनंद को दी है, साथ ही थाना सदर बाजार पर फोन करने वाले के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। नंबर की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 -सीओ सिटी, अखंड प्रताप सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed