फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Former chairman of Tilhar dies in Delhi hospital

Shahjahanpur: पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष का दिल्ली के अस्पताल में निधन, कोरोना के बाद लिवर में हो गया था संक्रमण

Tue, 16 Jan 2024 02:15 PM IST
Shahjahanpur Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 02:15 PM IST
सार

पूर्व अध्यक्ष इमरान खान कोरोना की चपेट में आने के बाद अक्सर बीमार रहते थे। उनके लिवर में संक्रमण होने की वजह से उनका लगातार इलाज चल रहा था। मंगलवार को उनका निधन हो गया। 

विज्ञापन
Former chairman of Tilhar dies in Delhi hospital
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इमरान खां (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में तिलहर नगर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम के पति और पूर्व अध्यक्ष इमरान खां (48) का मंगलवार सुबह इलाज के दौरान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। निधन की खबर से लोगों का हुजूम उनके आवास पर उमड़ पड़ा। अध्यक्ष के पति की मौत की खबर पर नगर पालिका में अवकाश कर दिया गया। उनका शव दिल्ली से देर शाम यहां पहुंचेगा। 

विज्ञापन


पूर्व अध्यक्ष इमरान खान कोरोना की चपेट में आने के बाद अक्सर बीमार रहते थे। उनके लिवर में संक्रमण होने की वजह से उनका लगातार इलाज चल रहा था। रविवार की रात थोड़ी बेचैनी हुई। सोमवार को सुबह 11 बजे वह अपने कुछ लोगों के साथ डॉक्टर को दिखाने बरेली गए। बरेली में इलाज के दौरान उनकी हालत देर शाम तक बिगड़ने लगी।  रात 11 बजे उन्हें वेंटिलेटर पर लेकर एंबुलेंस से दिल्ली के अपोलो अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


रात 2:30 बजे अपोलो पहुंचने के बाद इलाज शुरू हुआ। बताते हैं कि सुबह उनका बीपी और शुगर लेवल डाउन होता चला गया। मंगलवार सुब 11 बजे इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। इमरान खान अपने पीछे पत्नी हाजरा बेगम, 18 वर्षीय पुत्री दाफिया, 16 वर्षीय पुत्र नोमान और 14 वर्षीय पुत्र रेहान को रोता बिलखता  छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 वर्षों से परिवार में ही है पालिका अध्यक्ष का पद 
वर्ष 2006 से 2011 तक इमरान खान की मां खासिया बेगम अध्यक्ष रहीं। 2012 से 17 तक इमरान खान स्वयं अध्यक्ष रहे। 2017 के चुनाव में सीट पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित हो जाने पर उन्होंने पिछड़ा वर्ग से आने वालीं अपनी पत्नी हाजरा बेगम को चुनाव लड़ाकर जीत हासिल की। 

वर्ष 2022 के चुनाव में हाजरा बेगम दोबारा चुनाव जीतकर अध्यक्ष बनीं। इससे पहले इमरान खान के पिता इफ्तिखार हुसैन उर्फ मुकन्नू बाबू 1970 से 1980 तक दो बार पालिका के अध्यक्ष रहे थे। इमरान खान के बाबा कुदरत हुसैन उर्फ बुद्धन खान भी अध्यक्ष रहे थे। इमरान के निधन से परिवार को गहरा झटका लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed