{"_id":"6907b29dcfc8fa405a08164c","slug":"forget-wearing-helmets-people-are-even-talking-on-mobile-phones-while-riding-bikes-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-156672-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हेलमेट लगाना तो छोड़िए चलती बाइक पर मोबाइल से भी बात कर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हेलमेट लगाना तो छोड़िए चलती बाइक पर मोबाइल से भी बात कर रहे लोग
विज्ञापन
शहर में सदर बाजार थाने के सामने चलती बाइक पर मोबाइल से बात करता युवक। संवाद
शाहजहांपुर। शहर की सड़कों पर बाइक और स्कूटी दौड़ाने वाले यातायात के नियमों को रौंद रहे हैं। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट लगाना तो छोड़िए, चलती बाइक पर मोबाइल पर बात करते हुए फर्राटा भर रहे हैं। प्रमुख मार्ग पर हर पांच मिनट में तीन सवारी बैठाकर वाहन चालक गुजर रहे हैं।
नवंबर माह के प्रारंभ होते ही यातायात माह की शुरुआत हो गई। इस महीने में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की रस्म अदायगी भी होगी। माह शुरू होने के दूसरे दिन प्रत्येक सड़क पर यातायात के नियम टूटते दिखे। दिन में करीब एक बजे सदर बाजार थाने के सामने से सिपाही बाइक से निकला, लेकिन वह हेलमेट नहीं लगाए थे। इसी मार्ग पर पांच मिनट के अंतराल में छह लोग बाइक व स्कूटी पर बिना हेलमेट लगाए और मोबाइल से बात करते हुए गुजरे।
चूंकि, यहां पर यातायात पुलिस तैनात नहीं होती तो लोग आराम से निकलते रहे। इसी तरह ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर भी लोग गंतव्य को जा रहे थे, जबकि ऐसा करने पर रोक है।
विज्ञापन
--
हेलमेट के प्रति जागरूकता नहीं
लाल इमली चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात होने के बावजूद नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई नहीं होती है। पुरानी बाइक या ग्रामीण इलाके का कोई व्यक्ति मिलने पर जरूर उसे रोक लिया जाता है। रविवार को पूर्वाह्न 11 से 12 बजे के बीच दस मिनट में करीब सौ बाइक सवार बिना हेलमेट के निकले। इसमें करीब 20 बाइकों पर तीन लोग सवार थे।
--
हाईवे पर जान जोखिम में डाल रहे लोग
शहर के अलावा हाईवे पर भी लोग हेलमेट प्रति जागरूक नहीं हैं। वे अपने परिजनों की जान जोखिम में डालकर तीन सवारी लेकर चल रहे हैं। रविवार को तिलहर में हाईवे पर तीन सवारी लेकर चलने वाले बैग को पेट्रोल वाली डिकी पर रखकर निकले। ऐसे में हादसा होने का अधिक डर रहता है।
--
बिना हेलमेट चलने पर हजार रुपये का है चालान
नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर पांच सौ रुपये का चालान किया जाता है। बिना हेलमेट चलने पर एक हजार, फोन पर बात करने पर एक हजार रुपये का चालान पहली बार में होता है। दूसरी बार पकड़े जाने पर धनराशि बढ़ सकती है।
--
दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर चलने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने या तीन सवारी बैठाने पर भी कार्रवाई की जाती है। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश द्विवेदी, एसपी